सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘महाकुंभ में रोजी-रोटी कमाने जाते हैं गरीब’, मुस्लिमों की एंट्री पर बोले AIMIM नेता इम्तियाज जलील

2 मिनट पढ़ें
महाकुंभ

'महाकुंभ में रोजी-रोटी कमाने जाते हैं गरीब', मुस्लिमों की एंट्री पर बोले AIMIM नेता इम्तियाज जलील

Advertisement

Imtiaz Jaleel On Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ को लेकर उत्सव का माहौल है. इस बीच एआईएमआईएम के नेता इम्तियाज जलील ने महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “महाकुंभ में कोई धार्मिक रीति करने के लिए नहीं जाता है. वहां बड़ा मेला लगता है और हर कोई जाता है.”

AIMIM नेता इम्तियाज जलील ने आगे कहा, ”महाकुंभ में स्टॉल लगाने गरीब जाते हैं. रोजी-रोटी कमाने के लिए कोई फूल बेचता है, कोई नारियल बेचता है. उर्स में हम किसी से धर्म और जाति नहीं पूछते हैं. हमारे यहां भी मेला लगता है.”

मुस्लिमों की एंट्री पर क्या बोले यूपी के सीएम योगी?

उधर, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज महाकुंभ में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर कहा कि जिनके मन में देश और भारतीयता के प्रति, सनातन परंपरा के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव है, वो यहां पर आएं. उन्होंने ये भी कहा कि यहां कोई भी आ सकता है. ये ऐसी जगह है जहां जाति-पंथ की दीवारें खत्म हो जाती हैं.

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने क्या कहा?

Advertisement

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने महाकुंभ को लेकर कहा कि जिस भी मुस्लिम मोहल्ले से महाकुंभ के श्रद्धालु गुजरते हैं, उनपर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत करें. आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शुक्रवार (10 जनवरी) को कहा था, ”वह महाकुंभ मेले में आए हुए तमाम साधु-संतों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हैं. उनकी ख्वाहिश है कि महाकुंभ का मेला अमन और शांति के साथ अच्छे अंदाज में संपन्न हो.

उन्होंने आगे कहा, ”पैगम्बर ने प्यार और मोहब्बत की शिक्षा दी है. इस कारण से वह प्रयागराज के तमाम मुसलमानों से अपील करते हैं कि जिन मुस्लिम मोहल्लों और मुस्लिम गांव से श्रद्धालु गुजरें, उन पर फूलों की बारिश कर स्वागत करें.”

बता दें कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है. यूपी सरकार की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए खास इंतजाम किए गए हैं.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *