सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली विधानसभा चुनाव: BJP की बड़ी बैठक, जेपी नड्डा ने नेताओं को दी ये नसीहत

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली विधानसभा चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव: BJP की बड़ी बैठक, जेपी नड्डा ने नेताओं को दी ये नसीहत

Advertisement

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद बीजेपी ने चुनाव को लेकर पहली बड़ी बैठक की है. यह बैठक गुरुवार को दिल्ली बीजेपी कार्यालय में हुई. बीजेपी ने चुनाव के लिए 42 समितियां बनाई थी. इन सभी समितियों के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक की.

नेताओं को नसीहत

सूत्रों ने बताया कि दिल्ली बीजेपी चुनाव प्रबंधन की बैठक में जेपी नड्डा ने नेताओं को नसीहत दी. उन्होंने कहा कि  टिकट न मिलने की स्थिति में किसी के बहकावे में निर्दलीय चुनाव लड़ने की गलती न करें. न इससे पार्टी का भला होगा और न आपका भला होगा. हमें एकजुट होकर लड़ना होगा.

ये बैठक इसलिए अहम है क्योंकि बीजेपी ने अब तक उम्मीदवारों की एक ही लिस्ट जारी की है और घोषणापत्र का इंतजार है. जल्द ही बीजेपी उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है. बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है. वहीं कांग्रेस भी आधे से अधिक सीटों पर उम्मीदवार का ऐलान कर चुकी है.

Advertisement

 

बीजेपी ने चुनाव को लेकर बनाई 43 समिति
बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 43 समितियां बनाई है. यह सभी समितियां नवंबर में ही बना दी गई थी. इसके बाद से संगठनात्मक तरीके से सभी अपनी ग्राउंड रिपोर्ट के साथ चुनावी स्ट्रेटजी पर काम कर रहे हैं. इन समितियों में शामिल सोशल मीडिया समिति काफी एक्टिव नजर आ रही है, सोशल मीडिया के दौर में अब सड़कों पर लगे होर्डिंग पोस्टर से ज्यादा सोशल मीडिया पोस्ट वर्क चल रही है.

जहां एक तरफ भाजपा आम आदमी पार्टी के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्टर रिलीज कर रही है तो वहीं पलटवार में आम आदमी पार्टी की तरफ से भी सोशल मीडिया पर भाजपा को लेकर पोस्टर रिलीज किए जा रहे हैं. इन समितियों में महिला अभियान, युवा अभियान, ओबीसी समिति, अनुसूचित जाति समिति, अनुसूचित जनजाति अभियान समिति, पूर्वांचल समिति, नरेटिव समिति, झुग्गी झोपड़ी अभियान समिति आदि शामिल हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *