सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

चुनाव आयोग करेगा प्रवेश वर्मा के खिलाफ जांच, AAP ने लगाया था आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप

2 मिनट पढ़ें
प्रवेश वर्मा

चुनाव आयोग करेगा प्रवेश वर्मा के खिलाफ जांच, AAP ने लगाया था आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप

Advertisement

Delhi Assembly Elections 2025: आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ केंद्रीय चुनाव आयोग को दी गई शिकायत को गुरुवार (09 जनवरी, 2025) को दिल्ली चुनाव आयुक्त के पास भेजा गया है. चुनाव आयोग ने दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी को आप की शिकायत की जांच करने, तथ्यों का पता लगाने और आदर्श आचार संहिता के अनुसार तत्काल उचित कार्रवाई करने को कहा है. कार्रवाई की रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी.

आप ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की थी. आप ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की चुनावी भूमिका में बदलाव और कटौती का भी आरोप लगाया था.

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

केंद्रीय चुनाव आयोग ने दिल्ली चुनाव आयोग से कहा की आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल की तरफ से वोट को डिलीट करने और नए वोट को जोड़ने को लेकर शिकायत मिली है. इसके साथ ही बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत मिली है. केंद्रीय चुनाव आयोग ने दिल्ली चुनाव आयुक्त से कहा कि वह आम आदमी पार्टी प्रतिनिधिमंडल की दी गई इन शिकायतों पर चुनाव आयोग के नियमों के हिसाब से उचित कार्रवाई करें और कार्रवाई की जानकारी केंद्रीय चुनाव आयोग के पास भी भेजें.

Advertisement

आम आदमी पार्टी ने क्या लगाया आरोप?

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर मांग की थी कि नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से उनके प्रतिद्वंद्वी बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा को दिल्ली चुनाव लड़ने से रोका जाए. पूर्व सांसद पर खुलेआम पैसे बांटने का आरोप लगाते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग से उनके घर पर छापा मारने की मांग की थी.

अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से मुलाकात के बाद कहा, “नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा जॉब कैंप लगा रहे हैं, खुलेआम पैसे बांट रहे हैं. ये चीजें चुनाव आयोग के नियमों और विनियमों के तहत भ्रष्ट आचरण के अंतर्गत आती हैं. प्रवेश वर्मा को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए और उनके घर पर छापा मारा जाना चाहिए ताकि पता लगाया जा सके कि उनके घर में कितना पैसा है.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *