सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘ये बेहूदा…’, रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़कीं प्रियंका गांधी, जानें क्या कहा?

2 मिनट पढ़ें
रमेश बिधूड़ी

'ये बेहूदा...', रमेश बिधूड़ी के बयान पर भड़कीं प्रियंका गांधी, जानें क्या कहा?

Advertisement

Ramesh Bidhuri Remark: कालकाजी से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी के बयान पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया दी है. एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने रमेश बिधूड़ी के बयान को बेहूदा बयान बताया. उन्होंने कहा कि फिजूल की बात की हम चर्चा नहीं करते हैं. वायनाड सांसद ने कहा कि दिल्ली में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और जो जरूरी मुद्दे हैं उन पर बात होनी चाहिए.

रमेश बिधूड़ी ने दिया था विवादित बयान

कालकाजी इलाके में बीजेपी के एक कार्यक्रम में रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो में बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी कहते नजर आ रहे हैं, “कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों जैसा बना देंगे”.

इस बयान के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी बीजेपी पर हमलावर हो गई और उसे महिला विरोधी पार्टी करार दिया. कांग्रेस ने कहा, “प्रियंका गांधी के संदर्भ में दिया गया बयान शर्मनाक नहीं, बल्कि बीजेपी औरतों के बारे में क्या सोचती है, इस बात को भी दर्शाता है. जिस आदमी ने भरे सदन में अपने साथी सांसद को गंदी गालियां दी हों और सजा न मिली हो, उससे और क्या ही उम्मीद की जा सकती है.”

दिल्ली की सीएम का बीजेपी पर निशाना

Advertisement

रमेश बिधूड़ी के बयान पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा, “बीजेपी महिला विरोधी पार्टी है. ये डरावना है कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की बीजेपी सरकार के अधीन है. अगर बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ऐसी अभद्र टिप्पणी करते हैं, तो पार्टी महिलाओं को कैसे सुरक्षित महसूस कराएगी? दिल्ली की जनता वोट रमेश बिधूड़ी को करारा जवाब देगी.”

रमेश बिधूड़ी ने माफी मांगी

रमेश बिधूड़ी के बयान पर जब राजनीति गरमा गई तो उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर माफी मांगी. उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और अन्य नेताओं को टैग करते हुए लिखा, “किसी संदर्भ में मेरे बयान को कुछ लोग गलत धारणा से राजनैतिक लाभ के लिए सोशल मीडिया पर फैला रहे हैं. मेरी मंशा किसी को अपमानित करने का नहीं था. अगर किसी भी व्यक्ति को दुख हुआ हो तो मैं खेद प्रकट करता हूं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *