सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली-पंजाब में सत्ता छीनने वाली AAP की इस डिमांड ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, ममता होंगी खुश

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली-पंजाब

दिल्ली-पंजाब में सत्ता छीनने वाली AAP की इस डिमांड ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन, ममता होंगी खुश

Advertisement

INDIA Alliance Split: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस के लिए टेंशन पैदा कर दी है. मुख्य़मंत्री आतिशी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अजय माकन के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करती है तो उसे इंडिया ब्लॉक से हटाने के लिए गठबंधन के दूसरे दलों से बात की जाएगी.

संजय सिंह ने कहा, “अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को देश विरोधी कहा है, कांग्रेस पार्टी को उनके खिलाफ 24 घंटे के अंदर कार्रवाई करनी चाहिए. अगर कांग्रेस ऐसा नहीं करेगी तो आप इंडिया गठबंधन के नेताओं से मांग करेगी कि कांग्रेस को इस गठबंधन से हटाया जाए.” तो वहीं, अजय माकन ने कहा था, “अरविंद केजरीवाल को समर्थन देना और गठबंधन करना एक गलती थी एक भूल थी. उनकी कोई विचारधारा नहीं है, केजरीवाल राष्ट्र विरोधी हैं.”

दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर चुकी आप

अरविंद केजरीवाल की पार्टी भले ही लोकसभा चुनाव में गठबंधन का हिस्सा थी और चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, गोवा और गुजरात में एक साथ चुनाव लड़ा लेकिन पंजाब में पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ा और दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी वो कांग्रेस के सामने दीवार बनकर खड़ी है. इससे पहले भी आप कांग्रेस को दिल्ली और पंजाब की सत्ता से बेदखल कर चुकी है. 2020 में पंजाब में आम आदमी पार्टी कांग्रेस को हराकर सत्ता में आई और इसी तरह के नतीजे दिल्ली में भी देखने को मिले थे.

Advertisement

ममता बनर्जी क्यों होंगी खुश?

आप की तरफ से इस तरह का बयान आना तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) चीफ और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए गुड न्यूज साबित हो सकता है क्योंकि टीएमसी गठबंधन की कमान ममता बनर्जी को सौंपने की मांग कर चुकी है. वहीं, आप ने कांग्रेस को गठबंधन से बाहर करने की मांग करके टीएमसी चीफ के लिए रास्ता आसान कर दिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *