सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Patna Protest: गर्दनीबाग में डटे हुए हैं BPSC अभ्यर्थी, ठंड भी नहीं तोड़ पा रही हौसले, सोनू की मौत से आक्रोशित

2 मिनट पढ़ें
Patna Protest

Patna Protest: गर्दनीबाग में डटे हुए हैं BPSC अभ्यर्थी, ठंड भी नहीं तोड़ पा रही हौसले, सोनू की मौत से आक्रोशित

Advertisement

Candidates Protest In Gardanibagh: पटना के गर्दनीबाग में हजारों की संख्या में बीपीएससी अभ्यर्थी दोबारा जुट गए हैं. भारी भीड़ है. धरना प्रदर्शन चल रहा है. आज गुरुवार 26 दिसंबर को फिर से पूरी परीक्षा रद्द करने की मांग की गई है. सरकार से नाराज छात्र नारेबाजी कर रहे हैं. अपनी रि एग्जाम की मांग को लेकर ये लोग ठंड में भी डटे हुए हैं. उनका कहना है ये हमारा हक है.

मांग को लेकर अड़े हैं हुए हैं अभ्यर्थी

धरना प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों का कहना है कि जब तक पूरी परीक्षा रद्द नहीं होगी. तब तक हमलोगों का धरना प्रदर्शन जारी रहेगा. पूरे बिहार में परीक्षा में गड़बड़ी हुई है. अभ्यर्थियों का आरोप है कि सोनू कुमार नाम के जिस बीपीएससी अभ्यर्थी ने आत्महत्या की है, वह 13 दिसंबर को बीपीएससी 70वीं पीटी परीक्षा में शामिल हुआ था. अनियमितता हुई है. इसलिए वह तनाव में था. इसलिये आत्महत्या की.

वहीं पटना जिला प्रशासन का कहना है कि जो लोग BPSC परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं, इनमें से अधिकांश गैर अभ्यर्थी हैं. वे बेबुनियाद अफवाह फैलाकर अभ्यर्थियों को भड़काने की कोशिश कर रहे हैं. आरोप-प्रत्यारोप लगाकर मनमाने तरीके से लोगों को भड़काकर विधि-व्यवस्था की समस्या पैदा की जा रही है. इसमें कुछ कोचिंग संचालक भी शामिल हैं.

Advertisement

एक जनवरी को बिहार बंद का ऐलान

वहीं विपक्ष इस पूरे मामले पर भड़का हुआ है, पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने तो एक जनवरी को बिहार बंद का ऐलान तक कर दिया है, हालांकि अन्य विपक्षी पार्टियों का उनको समर्थन नहीं मिला है, फिर भी पप्पू यादव अपने ऐलान पर कायम हैं. वो कड़ाके की ठंड में अभ्यर्थियों के साथ धरना पर रात भर बैठे भी थे. छात्रों के धरना को कोचिंग संचालकों का समर्थन भी मिल रहा है. हालांकि कुछ कोचिंग सेसथान पर आरोप भी लग रहे हैं. इनमें रामाशु क्लासेज के रामाशु कुमार, सुनामी जीएस गुरु सुजीत, ज्ञान बिंदु जीएस क्लासेज के रोशन आनंद, छात्र नेता दिलीप कुमार, परफेक्शन जीएस के चंदन प्रिया और कौटिल्य जीएस के प्रवीण कुमार, प्रदीप कुमार और रोहित कुमार आदि शामिल हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *