सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Delhi: उपराज्यपाल ने बताई AAP सरकार की खामियां, CM आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

3 मिनट पढ़ें
उपराज्यपाल

Delhi: उपराज्यपाल ने बताई AAP सरकार की खामियां, CM आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

Advertisement

Delhi News: दिल्ली की सीएम आतिशी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वीके सक्सेना का धन्यवाद किया है. उन्होंने रंगपुरी पहाड़ी इलाके में जन समस्याओं की तरफ दिल्ली सरकार का ध्यान आकर्षित किया था. अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर कहा कि एलजी की बताई गई कमियां दूर की जाएंगी. उन्होंने कहा, “मुझे याद है वह नांगलोई-मुडंका रोड पर गए थे. वहां पर सड़क बननी शुरू हो गई है. थोड़े दिन के अंदर सीएम आतिशी उद्घाटन भी करेंगी. आज जो उन्होंने बताया है, उसकी भी सफाई कराएंगे.” उन्होंने कहा कि एलजी हमारी कमियां बताएं, हम दूर करेंगे.

उधर, सीएम आतिशी ने रविवार को रंगपुरी पहाड़ी इलाके का दौरा कर लोगों की समस्याओं को जाना. लोगों ने इलाके में साफ़-सफ़ाई, नालियों के ओवरफ्लो, सड़कों की समस्या से अवगत करवाया.  सीएम आतिशी ने मौजूद अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए. बता दें कि एलजी ने शनिवार को रंगपुरी पहाड़ी का दौरा कर समस्याओं के बारे में ट्वीट किया था. मुख्यमंत्री आतिशी ने एलजी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया.

सीएम और अरविंद केजरीवाल ने किया उपराज्यपाल का धन्यवाद

Advertisement

उन्होंने कहा कि एलजी दिल्ली की समस्या को बताएं, हम ठीक करवाएंगे. एलजी ने मुंडका इलाके की न्यू रोहतक रोड से अवगत कराया था. मुख्यमंत्री ने कहा, “मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि न्यू रोहतक रोड बिल्कुल टूटी-फूटी हालत में थी, उसमें एक तरफ की सड़क बन गई है. ग्रैप 4 हटते ही दूसरे हिस्से की भी सड़क बन जाएगी. डेढ़ सौ करोड़ की लागत से नया ड्रेनेज सिस्टम बन रहा है.” उन्होंने कहा कि रंगपुरी पहाड़ी के लोगों ने साफ-सफाई और नालियों की समस्याएं बताई हैं. मेरा  वादा है कि साफ-सफाई और नालों की समस्या एक हफ्ते में दूर हो जाएगी. सड़क और बिजली की समस्या का भी आने वाले कुछ दिनों में समाधान हो जाएगा.

मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि मेरी और आप सरकार समस्याओं का समाधान करने की जिम्मेदार है. आप सरकार अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में हमेशा खड़ी रहेगी. इसीलिए सभी दिल्ली वासियों को अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर भरोसा है. सीएम आतिशी ने एक्स पर कहा कि रंगपुरी पहाड़ी इलाके के लोगों से मुलाकात कर समस्याओं को जाना.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *