सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

सलमान खान ने 10 साल बाद क्यों किया साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’ में काम? एक्टर ने खुद बताई वजह

2 मिनट पढ़ें
सलमान खान

सलमान खान ने 10 साल बाद क्यों किया साजिद नाडियाडवाला की ‘सिकंदर’ में काम? एक्टर ने खुद बताई वजह

Sikandar Movie Update: सुपरस्टार सलमान (Salman Khan) खान ने अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर दर्शकों में अच्छी खासी उम्मीदें बना दी हैं. इसकी घोषणा के बाद से, लोग जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि सलमान खान, प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला और डायरेक्टर ए. आर. मुरुगडोस मिलकर क्या खास लेकर आ रहे हैं. इसी बीच सलमान खान ने ‘सिकंदर’ के लिए साजिद नाडियाडवाला के साथ लंबे समय बाद फिर से काम करने पर अपने विचार शेयर किए हैं.

‘सिकंदर’ को लेकर सलमान खान ने कही ये बात

हाल ही में जब वरुण धवन बिग बॉस के सेट पर गए थे, तो उन्होंने सलमान खान से पूछा, “फर्स्ट लुक है सिकंदर फिल्म की, जो आपकी अगली फिल्म है, वो रिलीज होने वाला है भाई के बर्थडे पर एक्सक्लूसिवली. वो मार्क करता है, जैसे की आप 10 साल के बाद वापिस आ रहे हो नाडियाडवाला ग्रैंडसन – साजिद भाई के साथ. तो ये कॉम्बो जो किक के बाद रिटर्न कर रहा है, इतनी देर क्यों लग गई भाई इसमें ?”

सलमान को पसंद आई फिल्म की स्क्रिप्ट

सलमान खान ने इस पर जवाब देते हुए कहा, “क्योंकि किक 2 की स्क्रिप्टिंग चल रही थी और वो चल रही है, वो भी आएगी लेकिन उसके पहले यो पिक्चर बहुत अच्छी लगी – साजिद और मुझे. ग्रैंडसन का जो एक टेस्ट ऑफ द फिल्म है, मतलब स्क्रिप्ट की एक जानकारी है और पकड़ है ये बहुत कमाल की है.”

कब रिलीज होगी सलमान की फिल्म ‘सिकंदर’

सलमान खान अगले साल ईद 2025 पर साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस और एआर मुरुगडोस द्वारा डायरेक्ट सिकंदर के साथ वापसी करने के लिए तैयार हैं. वहीं इससे पहले एक्टर ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे. जिसमें उनके साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ नजर आई. इनके अलावा इमरान हाशमी फिल्म में विलेन के रोल में थे.

बता दें कि इन दिनों सलमान खान टीवी का सबसे विवादित रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ को होस्ट कर रहे हैं. जिसमें करणवीर मेहरा, शिल्पा शिरोडकर और विवियन डीसेना जैसे स्टार्स नजर आए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *