सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बड़े नेताओं से नाम लेने के बाद अब मंडल स्तर पर रायशुमारी करा प्रत्याशी तय करेगी भाजपा

2 मिनट पढ़ें
भाजपा

बड़े नेताओं से नाम लेने के बाद अब मंडल स्तर पर रायशुमारी करा प्रत्याशी तय करेगी भाजपा

Advertisement

बड़े नेताओं से नाम लेने के बाद अब मंडल स्तर पर रायशुमारी करा प्रत्याशी तय करेगी भाजपा

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रत्याशी चयन को ले इतनी गंभीर है कि आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी होने के बाद अब गुना भाग में लग गई है | जिला अध्यक्षों,सांसदों तथा विस्तारकों से नाम लेने के बाद अब मंडल स्तर पर पार्टी रायशुमारी करने जा रही है | इस रायशुमारी में मंडल अध्यक्ष ,मंडल महामंत्री ,शक्ति केंद्र प्रमुख,पूर्व मंडल अध्यक्ष,पार्षद और पार्षद प्रत्याशी,पूर्व पार्षद,विधानसभा में रहने वाले जिला पदाधिकारी,विधानसभा में रहने वाले मोर्चा अध्यक्ष एवं महामंत्री,विधानसभा में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी,विधायक,पूर्व विधायक, विधानसभा में रहने वाले पूर्व सांसद,विधानसभा संयोजक तथा प्रभारी ,मन की बात के प्रदेश संयोजक,सह संयोजक,विधानसभा में रहने वाले बूथ प्रबंधन के प्रदेश संयोजक तथा सह संयोजक भाग ले सकेंगे |

Advertisement

कल मंगलवार से यह रायशुमारी प्रक्रिया शुरू होने जा रही है जिसमें उपरोक्त महत्वपूर्ण लोगो से पूछा जाएगा कौन होना चाहिए आपकी विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी | अब तो आप समझ ही गए होंगे भाजपा इन चुनावों को कितनी गम्भीरता से ले रही है | भाजपा नें जो पैनल तैयार कराया था यह प्रक्रिया उससे अलग है और दोनों का मिलान करके ही देखा जाएगा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं की राय क्या-क्या है | इस प्रक्रिया के बाद लिस्ट को शोर्ट लिस्ट अर्थात छोटी किया जाएगा और अंतिम निर्णय के लिए पार्टी नेत्रत्व के पास भेजा जाएगा | भाजपा इतनी कसरत इसलिए कर रही है कि पूरी प्रक्रिया में मंडल स्तर तथा विधानसभा स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी से उनका मनोबल तथा महत्व बढ़ेगा और प्रत्याशी चयन में कोई बड़ी चूक भी नहीं होगी | आप जानते ही हैं भाजपा दिल्ली की हकुमत से पिछले 26 सालों से दूर है और इस बार किसी भी कीमत पर करो या मरो की नीति अपनाते हुए सत्ता हांसिल करना चाहती है और जब सत्ता सुख लेना है तो जमीनी कसरत करनी ही पड़ेगी जिसके लिए रायशुमारी एक अच्छी प्रक्रिया है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *