सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की नाकामी का प्रतीक : सुमित शर्मा

3 मिनट पढ़ें
सुमित शर्मा

बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की नाकामी का प्रतीक : सुमित शर्मा

Advertisement

बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की नाकामी का प्रतीक : सुमित शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : राजधानी दिल्ली की कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ती जा रही है जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के केंद्र सरकार तो जिम्मेदार है ही साथ ही दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार भी अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला नहीं झाड़ सकती | यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट सुमित शर्मा का | सुमित शर्मा कहते हैं दिल्ली का क्राईम रेट लगातार बढ़ता जा रहा है दूसरे शब्दों में कहें तो राजधानी दिल्ली क्राइम कैपिटल भी बन चुकी है |

सुमित शर्मा कहते हैं  कि देश और राजधानी दिल्ली में बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था भी भाजपा की नाकामी का प्रतीक है, जब दिल्ली में आए दिन स्कूलों में बम रखने की धमकी और स्कूल की दीवार के बाहर बम ब्लास्ट जैसी घटनाएं भी हुई है। उन्होंने कहा कि हमेशा सुरक्षित रहने वाले दिल्ली के लोग यह नही समझ नही पा रहे हैं कि भाजपा की केन्द्र सरकार और अरविन्द केजरीवाल के सरंक्षण वाली आतिशी मार्लेना सरकार के दौरान उन्हें डर, भय और आतंक के साये में क्यों जीना पड़ रहा है? भ्रमित करने वाली अरविन्द केजरीवाल कार्यशैली और वर्तमान छोड़ भविष्य के सपने दिखाने वाली भाजपा ने दिल्ली की जनता को असुरक्षित और असहाय छोड़ दिया।

Advertisement

सुमित शर्मा नें   कहा कि इतिहास गवाह है कि भाजपा के शासन में संसद भवन, लाल किला, पुलवामा जैसे आतंकी हमले हुए है और राजधानी दिल्ली में 13 सितम्बर, 2008 को 30 मिनट में कनॉट प्लेस सहित अन्य जगहों पर सिलसिले बार 4 बम ब्लास्ट हुए थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भाजपा की मोदी सरकार के गृह मंत्री अमित शाह की निगरानी में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है जिसके कारण दिल्ली अपराध की राजधानी बन चुकी है। सुमित शर्मा  ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की नाकामियों के कारण सरेआम गोलीबारी, लूटपाट, गैंगवार और हत्याएं दिल्ली की दिनचर्या बन चुकी है। हत्या, बलात्कार, लूट, गोलीबारी, अपहरण, बलात्कार, यौन शोषण के बढ़ते मामलों के चलते दिल्ली वाले भय में जी रहे है। केन्द्रीय गृहमंत्रालय का दिल्ली की कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नही है और अरविन्द केजरीवाल दिल्ली की झूठे और खोखले वादे करके उन्हें भ्रमित करने के सिवाय कुछ नही करते।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *