सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

भारत-बांग्लादेश के रिश्ते में आई तल्खी, यूनुस सरकार ने 2 डिप्लोमैट्स बुलाए वापस, ढाका में इंडियन प्रोडक्ट्स का बायकॉट

3 मिनट पढ़ें
भारत-बांग्लादेश

भारत-बांग्लादेश के रिश्ते में आई तल्खी, यूनुस सरकार ने 2 डिप्लोमैट्स बुलाए वापस, ढाका में इंडियन प्रोडक्ट्स का बायकॉट

India-Bangladesh Relations: भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्ते लगातार खराब हो रहे हैं. इसी बीच बांग्लादेश ने कोलकाता और त्रिपुरा से अपने 2 डिप्लोमैट्स को वापस बुला लिए हैं. अगरतला में  2 दिसंबर को बांग्लादेशी हाई कमीशन में तोड़-फोड़ की  घटना हुई थी. इसके अलावा कोलकाता में भी डिप्टी हाई कमीशन के बाहर विरोध प्रदर्शन हुए थे.

कोलकाता में बांग्लादेश के एक्टिंग डिप्टी हाई कमिश्नर मोहम्मद अशरफुर रहमान ढाका गए हैं. यहां उन्होंने बांग्लादेशी सरकार के फॉरेन एडवाइजर तौहीद हुसैन से मुलाकात भी की थी. उन्होंने यहां पर अगरतला में हुए हमले और ताजा हालात की जानकारी दी.

बांग्लादेश में भी हो रहे हैं प्रदर्शन 

अगरतला-कोलकाता की घटना के बाद बांग्लादेश में भी विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. बांग्लादेशी नेताओं ने गुरुवार को ढाका में भारतीय साड़ी जलाकर इंडियन प्रोडक्ट्स को बायकॉट करने की अपील की. बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने आरोप लगता है कि 2 दिसंबर को भारतीय हिंदुत्व संगठनों के समर्थकों ने अगरतला के हाई कमीशन में बांग्लादेशी झंडे का अपमान किया था.

कोलकाता व्यापार मेले में नहीं आए बांग्लादेशी व्यापारी

बांग्लादेश में जारी अशांति और अल्पसंख्यकों पर हमलों की खबरों के बीच पड़ोसी देश के व्यापारी कोलकाता व्यापार मेले में नहीं आए, लेकिन स्थानीय व्यापारियों ने उनके स्टॉल का प्रबंधन संभाला और उनके उत्पाद बेचे. हितधारकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

भारतीय व्यापार मेलों में पारंपरिक जामदानी साड़ियों और एफएमसीजी उत्पादों को बेचने के लिए मशहूर व्यापारी बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन और वहां मानवाधिकार संकट के मद्देनजर वीजा प्रतिबंधों के कारण इस अस्थायी बाजार में शामिल नहीं हो पाए हैं. आयोजकों के अनुसार, कम से कम सात बांग्लादेशी व्यापारी, वीजा हासिल करने में असफल रहे.

रांची में हुए विरोध प्रदर्शन 

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों और संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी के खिलाफ झारखंड में विभिन्न हिंदू संगठनों ने बृहस्पतिवार को रैलियां निकालीं और प्रदर्शन किए. रांची में, विभिन्न हिंदू और सामाजिक संगठनों के सदस्य मोराबादी मैदान में बापू वाटिका पर एकत्र हुए, जहां प्रमुख नेताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया.

सनातन सरना समाज के राकेश लाल ने कहा कि सर्व सनातन समाज और उससे जुड़े समूह बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. यहां राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन रांची के उपायुक्त को सौंपा गया.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *