सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Maharashtra Exit Polls Result 2024: महाराष्ट्र में महायुति या MVA, किसको झटका, किसकी सरकार? एग्जिट पोल में जनता का मूड साफ

3 मिनट पढ़ें
Maharashtra Exit Polls Result 2024

Maharashtra Exit Polls Result 2024: महाराष्ट्र में महायुति या MVA, किसको झटका, किसकी सरकार? एग्जिट पोल में जनता का मूड साफ

Advertisement

Maharashtra Exit Poll Results: महाराष्‍ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर बुधवार (20 नवंबर) को मतदान संपन्न हो गया. निर्वाचन आयोग की ओर से 23 नवंबर को फाइनल नतीजे आएंगे. इस बीच MATRIZE के एग्जिट पोल के आंकड़ों को मुताबिक, महायुति की सरकार बन सकती है. महायुति को 150 से 170 सीटें मिल सकती है. महाविकास अघाड़ी को 110 से 130 सीटें मिल सकती है. अन्य के खाते में आठ से दस सीटें मिल सकती है.

किस पार्टी को कितनी सीटें?

MATRIZE के एग्जिट पोल के मुताबिक, बीजेपी को 89 से 101 सीटें मिल सकती है. शिंदे गुट को 37 से 45 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अजित पवार के खाते में 17 से 26 सीटें जा सकती हैं. महाविकास अघाड़ी के आंकड़ें देखें तो कांग्रेस को 39 से 47, शिवसेना (यूबीटी) को 21 से 29 और शरद पवार की पार्टी को 35 से 43 सीटें मिल सकती है.

किसे कितना वोट शेयर?

वोट शेयर के लिहाज से देखें तो महाराष्ट्र में महायुति को 48 फीसदी और महाविकास अघाड़ी को 42 फीसदी वोट मिल सकते हैं. अन्य के खाते में दस फीसदी वोट जा सकते हैं.

एग्जिट पोल के नतीजों में ये साफ हो गया है राज्य में किसकी सरकार बनने की संभावना है. महाराष्ट्र में इस बार महायुति और महाविकास अघाड़ी के बीच मुकाबला हुआ है. महाराष्ट्र में पहली बार है जब विधानसभा चुनाव में शिवसेना और एनसीपी में दो गुटों में बंटे हुए हैं.

Advertisement

महाराष्ट्र में किसकी बनेगी सरकार?

एनसीपी में टूट के बाद एक गुट का नेतृत्व अजित पवार कर रहे हैं तो वहीं दूसरे गुट एनसीपी (एसपी) का नेतृत्व शरद पवार कर रहे हैं. शरद पवार गुट कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी महाविकास आघाड़ी (MVA) गठबंधन के साथ है तो वहीं उनके भतीजे अजित पवार के नेतृत्व वाली NCP राज्य में सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के साथ है.

ठीक इसी प्रकार से शिवसेना भी दो गुट में बंटी है. इसमें एक गुट पर एकनाथ शिंदे नेतृत्व कर रहे हैं तो दूसरे गुट शिवसेना (यूबीटी) पर उद्धव ठाकरे नेतृत्व कर रहे हैं. शिंदे गुट की शिवसेना राज्य में सत्तारूढ़ महायुति के साथ है जबकि उद्धव ठाकरे गुट महाविकास अघाड़ी गठबंधन के साथ है. बीजेपी और कांग्रेस के अलावा शरद पवार की एनसीपी (एसपी), अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी, उद्धव गुट और शिंदे गुट की शिवसेना के बीच मुख्य तौर से लड़ाई है.

किसने कितनी सीटों पर लड़ा चुनाव?

महाराष्ट्र की 149 सीटों पर बीजेपी ने चुनाव लड़ा. शिंदे गुट की शिवसेना ने 81 और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने 59 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. वहीं, कांग्रेस 101, उद्धव गुट की शिवसेना (यूबीटी) 95 और शरद पवार की एनसीपी (एसपी) 86 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारकर किस्मत आजमाई है. शिवसेना के दोनों धड़े 50 सीटों पर आमने-सामने हैं. वहीं, एनसीपी के प्रतिद्वंद्वी गुटों ने 37 सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ प्रत्याशी खड़े किए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *