सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली तय कर चुकी है केजरीवाल तो गया : विनोद जायस

3 मिनट पढ़ें
विनोद जायस

दिल्ली तय कर चुकी है केजरीवाल तो गया : विनोद जायस

Advertisement

दिल्ली तय कर चुकी है केजरीवाल तो गया : विनोद जायस

जनता समझ चुकी आप पार्टी की असलियत

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली ,राजधानी दिल्ली की जनता आम आदमी पार्टी की कथनी और करनी का फर्क अच्छे से समझ चुकी है और अब इस पार्टी को कोई मौका देने के मूड में नहीं है | जनता अब केजरीवाल मुक्त दिल्ली चाहती है और जनता अब तय कर चुकी है अब इनकी विदाई करनी है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष ठाकुर विनोद जायस का | विनोद जायस कहते हैं कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल पर 2 बार विश्वास करके पूर्ण बहुमत दिया फिर भी कहते है उपराज्यपाल, केन्द्र सरकार काम नही करने देते और अपनी नाकामी के लिए हर विषय पर पड़ौसी राज्यों और केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते है। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येन्द्र जैन भ्रष्टाचार करने कारण ही जेल गए और जनता के बीच जेल से बाहर आने के बाद कहते है कि हमें बिना किसी आरोप के जेल में भेजा गया, लेकिन जनता सब जानती है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों की नाकामी का कारण, केजरीवाल को सरकार चलानी नही आती, इनके विधायकां को काम करना नही आता। विनोद जायस कहते हैं कि दिल्ली की जनता ने तय कर लिया है, केजरीवाल तो गया।

Advertisement

झूठे और खोखले वादे करके पिछले 11 वर्षों से जनता को सिर्फ धोखा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने बिजली बिल आधा करने का वादा करके बिजली बिल दोगुना कर दिए, झुग्गीवालों तक के बिल 1800-2000 के आ रहे है, मुफ्त पानी चार दिन में आता है वो भी गंदा। आज गरीब आदमी पर बिजली और पानी का खर्चा अतिरक्ति झेल रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने विधायक फंड को 2 करोड़ से 10 करोड़ और अब 15 करोड़ कर दिया है जबकि इनके विधायक अपने क्षेत्र में 2 करोड़ तक भी खर्च नही कर पाएं और जब इनसे हिसाब मांगते है तो इनके पास कोई जवाब नही होता।

विनोद जायस कहते हैं भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन मुहैया कराने का वादा करने वाले अरविन्द केजरीवाल के संरक्षण में हो रहे भ्रष्टाचार के कारण दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण सिद्ध हो रहा है क्योंकि करोड़ो रुपये खर्च होने के बावजूद यमुना की सफाई, जल प्रदूषण और वायु प्रदूषण पर तनिक भी नियंत्रण महसूस नही हुआ है। हर दिन प्रदूषण रिकार्ड तोड़ दर्ज हो रहा है। क्या यही केजरीवाल माॅडल है, जहां लोग सांसों के लिए तरस रहे है। उन्होंने कहा कि यह सरकार और ट्रेफिक व्यवस्था की नाकामी है कि दिल्ली में डीजल व प्रतिबंधित पेट्रोल के वाहनों के प्रवेश पर पांबदी होने के बावजूद शहर में खुले आम घूम रहे है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *