सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

कर्नाटक में कांग्रेस का बड़ा दावा- गारंटी योजनाओं ने बदली कर्नाटक की तस्वीर, जनता हमसे खुश

2 मिनट पढ़ें
कांग्रेस

कर्नाटक में कांग्रेस का बड़ा दावा- गारंटी योजनाओं ने बदली कर्नाटक की तस्वीर, जनता हमसे खुश

Advertisement

Karnataka Elections: कांग्रेस ने मंगलवार यानी आज दावा किया कि कर्नाटक में उसकी सरकार ने चुनावी वादों को पूरा किया है और जनता के जीवन में समृद्धि लाई है. कांग्रेस के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी ने राज्य में “पांच गारंटी” के वादों को पूरा कर राज्य के लोगों को समृद्धि, समानता और न्याय दिलाने की दिशा में कदम बढ़ाया है.

रमेश ने बताया कि ‘गृह लक्ष्मी’ योजना के तहत कर्नाटक की 1.22 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 25,407 करोड़ रुपए की वार्षिक निधि भेजी गई है. इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके परिवारों में समृद्धि लाना है. उन्होंने ये भी कहा कि ‘अन्न भाग्य’ योजना के तहत 4.08 करोड़ नागरिकों के खातों में 8,433 करोड़ रुपए भेजे गए हैं ताकि उनकी खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हो सके.

निःशुल्क बिजली और बस यात्रा की सुविधा
कांग्रेस नेता ने बताया कि ‘गृह ज्योति’ योजना के तहत 1.64 करोड़ परिवारों को 200 यूनिट निःशुल्क बिजली देने के लिए 9,455 करोड़ रुपए की वार्षिक निधि का प्रावधान किया गया है. वहीं महिलाओं के लिए ‘शक्ति’ योजना के अंतर्गत मई 2023 से अब तक 320 करोड़ से अधिक निःशुल्क बस यात्राओं पर 7,310 करोड़ रुपए का खर्च आया है.

Advertisement

युवाओं के लिए आर्थिक सहायता
युवाओं को रोजगार में मदद देने के उद्देश्य से ‘युवानिधि’ योजना के तहत 5 लाख स्नातक और डिप्लोमा धारकों को स्नातक या डिप्लोमा पूरा करने के बाद प्रति माह 3,000/1,500 रुपए दिए जा रहे हैं. रमेश ने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने अपने वादों को निभाते हुए जनता के जीवन में बदलाव लाने का काम किया है.

उपचुनाव में कांग्रेस के लिए वोट का आह्वान
रमेश ने विश्वास जताया कि कर्नाटक के लोग आगामी उपचुनावों में कांग्रेस के वादों और गारंटी के प्रति समर्थन दिखाएंगे. उन्होंने कहा कि “राज्य की जनता ने सरकार की योजनाओं का लाभ उठाया है और वह निश्चित रूप से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *