सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Wayanad Lok Sabha bypoll: ‘जमात-ए-इस्लामी’ को लेकर प्रियंका गांधी और CM विजयन आए सामने-सामने, जानें क्या पड़ेगा मतदान पर इसका असर

3 मिनट पढ़ें
Wayanad Lok Sabha bypoll

Wayanad Lok Sabha bypoll: 'जमात-ए-इस्लामी' को लेकर प्रियंका गांधी और CM विजयन आए सामने-सामने, जानें क्या पड़ेगा मतदान पर इसका असर

Advertisement

Wayanad Lok Sabha bypoll: केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं. आज (11 नवंबर) प्रचार का आखिरी दिन है. यहां पर कांग्रेस जमात-ए-इस्लामी के मुद्दे पर चौतरफा घिरती हुई नजर आ रही है. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन लगातार प्रियंका गांधी पर निशाना साध रहे हैं.

उन्होंने दावा किया है कि जमात प्रियंका गांधी का समर्थन कर रही है. वहीं, प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए कहा कि चुनाव विकास के मुद्दे पर होना चाहिए. मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए.

पहली बार चुनावी मैदान में हैं प्रियंका गांधी 

13 नवंबर को वायनाड लोकसभा सीट पर मतदान होने हैं. यहां पर सोमवार की शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा. कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस सीट से सांसद रह चुके हैं. इस बार हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने वायनाड और रायबरेली से जीत हासिल की थी. हालांकि बाद में उन्होंने यनाड सीट से इस्तीफा दे दिया था. अब इस सीट से उनकी बहन और कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहली बार चुनाव लड़ रही हैं.

जमात-ए-इस्लामी के समर्थन को लेकर मचा बवाल 

सीपीआई उम्मीदवार मोकेरी के चुनाव प्रचार के दौरान केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी वाड्रा जमात-ए-इस्लामी के समर्थन से चुनाव लड़ रही हैं. जमात-ए-इस्लामी के संगठन के रूप में प्रियंका गांधी का समर्थन कर रही हैं.

उन्होंने कहा था, “वायनाड उपचुनाव ने कांग्रेस के धर्मनिरपेक्ष मुखौटे को पूरी तरह से उजागर कर दिया है. प्रियंका गांधी जमात-ए-इस्लामी के समर्थन से वायनाड में चुनाव लड़ रही हैं. कांग्रेस का इसको लेकर रुख क्या है? देश जमात-ए-इस्लामी को जानता है. क्या इस संगठन की विचारधारा लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ मेल खाती है? कांग्रेस आखिर इंकार समर्थन लेकर क्या साबित करना चाहती है.”

Advertisement

प्रियंका गांधी ने किया था पलटवार

CM पिनराई विजयन के इस बयान पर कांग्रेस उम्मीदवार प्रियंका गांधी ने पलटवार करते हुए कहा. “उन्हें मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश नहीं करनी चाहिए. चुनाव को मुद्दों पर लड़ना चाहिए. नेताओं को चुनाव के दौरान विकास के मुद्दों पर बात करनी चाहिए.”

CM पिनराई विजयन से साल करते हुए कहा उन्होंने कहा था, “आपने वायनाड के लिए क्या किया है? आप को इसको लेकर बात करनी चाहिए. आप को उन मुद्दों आर बात करनी चाहिए, जिनसे लोगों का आम जीवन प्रभावित होता है. हमें महंगाई, विकास और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात करनी चाहिए.

जानें क्या है जमात-ए-इस्लामी

यह संगठन इस्लामी कानून और शरियत को प्राथमिकता देता है. कुछ लोग इसे कट्टरपंथी मानते हैं. आलोचकों का मानना है कि ये संगठन समाज में धार्मिक विभाजन और कट्टरपंथ को बढ़ावा डेटा है. ये संगठन शरियत के सिद्धांतों को लागू करने की वकालत करता है. जमात-ए-इस्लामी पर यह आरोप भी लगाया जाता है कि वह धार्मिक भावनाओं का राजनीतिक लाभ के लिए उपयोग करती है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *