सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

PM मोदी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

PM मोदी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को दी जन्मदिन की बधाई

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज (08 नवंबर) 97वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर भी आडवाणी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “लालकृष्ण आडवाणी जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। यह वर्ष और भी विशेष है, क्योंकि उन्हें हमारे राष्ट्र के प्रति उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए भारत रत्न से सम्मानित किया गया।” पीएम मोदी ने आगे कहा, “भारत के सबसे प्रशंसित राजनेताओं में से एक, उन्होंने देश के विकास को आगे बढ़ाने के लिए खुद को समर्पित कर दिया है। उनकी बुद्धिमत्ता और समृद्ध अंतर्दृष्टि के लिए उन्हें हमेशा सम्मान दिया गया है। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे कई वर्षों तक उनका मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आडवाणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “भारत रत्न आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आडवाणी जी ने जनसेवा और संगठन कौशल का अनुपम परिचय देते हुए बीजेपी को लोककल्याण का प्रतीक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में बीजेपी का संगठन सुदृढ़ और व्यापक हुआ। देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में उनके कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *