सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर में हिंदुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर भी बेशर्मी दिखा रहा कनाडा! कार्रवाई से इनकार

3 मिनट पढ़ें
कनाडा

खालिस्तान समर्थकों ने मंदिर में हिंदुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर भी बेशर्मी दिखा रहा कनाडा! कार्रवाई से इनकार

Attack On Hindu Temple In Brampton Canada: कनाडा में खालिस्तानी कट्टरपंथियों ने एक हिंदू मंदिर में जमकर उत्पात मचाया. मंदिर में मौजूद कई हिंदुओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा भी गया. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि कई सांसदों की तरफ से इसे उठाने के बाद हिंदू सभा मंदिर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना की निंदा की है.

दूसरी तरफ इस घटना के बाद ट्रूडो सरकार का खालिस्तानी कट्टरपंथियों से प्यार एक बार फिर उजागर हो गया है. ब्रैम्पटन में पहले तो खालिस्तान समर्थकों ने हिंदू सभा के मंदिर पर हमला किया, वहीं मामला बढ़ने और कई नेताओं की तरफ से इसे उठाने के बाद भी कनाडा पुलिस ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया है. पील क्षेत्रीय पुलिस के प्रवक्ता ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है. पुलिस ने कथित हिंसा के लिए किसी को दोषी ठहराने से भी इनकार कर दिया है. .

प्रदर्शन करते-करते अंदर घुसे और मचाने लगे उत्पात

इस घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें कट्टरपंथी पहले तो भारत के विरोध में ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में रविवार (3 नवंबर 2024) को प्रदर्शन करते दिख रहे हैं. इसके बाद अचानक से वे मंदिर पर धावा बोल देते हैं. इस दौरान मंदिर में परिसर में मौजूद कई हिंदुओं से मारपीट भी की गई. कुछ लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया.

 

कनाडा के सांसद ने उठाया सवाल

वहीं, कनाडा के सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि यह घटना दिखाती है कि कनाडा में हिंसक उग्रवाद कितना “गहरा और बेशर्म” हो गया है. ट्रूडो की लिबरल पार्टी के सदस्य ने लिखा, “हिंदू-कनाडाई लोगों को अपने समुदाय की सुरक्षा और संरक्षा के लिए आगे आना चाहिए और अपने अधिकारों का दावा करना चाहिए साथ ही राजनेताओं को जवाबदेह ठहराना चाहिए.” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि चरमपंथी तत्वों ने कनाडा के राजनीतिक तंत्र और कानून प्रवर्तन एजेंसियों दोनों में घुसपैठ कर ली है.

क्या कहा जस्टिन ट्रूडो ने

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने इस घटना की निंदा की है. उन्होंने कहा कि ब्रैम्पटन के हिंदू सभा मंदिर में हुई हिंसा की घटनाएं अस्वीकार्य हैं. कनाडा में रहने वाले सभी नागरिक अपनी धार्मिक आस्था को मानने के लिए स्वतंत्र हैं. मैं हिंदू समुदाय की सुरक्षा और इस घटना की जांच के लिए त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए पील क्षेत्रीय पुलिस को धन्यवाद देता हूं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *