सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

पाकिस्तान में बॉर्डर के पास चौकी पर आत्मघाती हमला, 4 पुलिस वालों समेत 8 की गई जान

2 मिनट पढ़ें
पाकिस्तान

पाकिस्तान में बॉर्डर के पास चौकी पर आत्मघाती हमला, 4 पुलिस वालों समेत 8 की गई जान

Pakistan Suicide Bombing: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को एक पुलिस चौकी को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती हमले में कानून प्रवर्तन एजेंसियों के छह कर्मियों सहित कम से कम आठ लोग मारे गए और कई अन्य लोग घायल हो गए. सूत्रों के अनुसार, यह विस्फोट अफगानिस्तान की सीमा से लगे उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले के मीर अली तहसील में असलम जांच चौकी पर हुआ.

सूत्रों ने बताया कि तीन पहिया वाहनों पर सवार होकर आए हमलावरों ने जांच चौकी और सुरक्षा बलों के वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई. मारे गये लोगों में चार पुलिसकर्मी, दो सैनिक और दो नागरिक शामिल हैं. विस्फोट में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें मीरान शाह अस्पताल में भर्ती कराया गया. हालातों को देखते हुए कहा जा रहा है कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है.

बीते रोज भी खैबर पख्तूनख्वा में हुआ था हमला

इस घटना के एक दिन पहले अफगान सीमा के पास एक चेक पोस्ट पर हुए हमले में 10 पुलिस अधिकारी मारे गए थे. बीते रोज हुआ हमला भी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान जिले में हुआ था. हमले में लगभग 20 से 25 आतंकवादियों ने फ्रंटियर कांसटेबुलरी पोस्ट को निशाना बनाया था. यह पोस्ट एक पुलिस सहायता बल है. इस हमले को लेकर तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी.

2021 के बाद से पाकिस्तान में बढ़े आतंकी हमले

अफगानिस्तान में साल 2021 में तालिबान के फिर से कंट्रोल लेने के बाद से पाकिस्तान को लगातार आतंकवाद का सामना करना पड़ रहा है. खासकर के खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान में. क्योंकि यह दोनों ही जगहें अफगानिस्तान की सीमा पर है. वही उत्तरी वजीरिस्तान में हाल ही में चलाए गए आतंकवाद विरोधी अभियानों के तहत अक्टूबर महीने में लगभग एक दर्जन आतंकवादियों का सफाया हो गया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *