सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली में भी बनेगी भाजपा की सरकार : दर्शन सिंह

3 मिनट पढ़ें
दर्शन सिंह

दिल्ली में भी बनेगी भाजपा की सरकार : दर्शन सिंह

Advertisement

दिल्ली में भी बनेगी भाजपा की सरकार : दर्शन सिंह

* आप के झांसे में नहीं आने वाले लोग

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : आम आदमी पार्टी की असलियत अब देश की जनता जान चुकी है | जिस तरह से हरियाणा की जनता नें इस पार्टी को सिरे से नकार दिया है उसी तरह आगामी विधानसभा चुनावों में दिल्ली की जनता भी इन्हें सबक सिखाएगी | यह कहना है नवीन शाहदरा जिला भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता दर्शन सिंह का |

दर्शन सिंह कहते हैं मुफ्त की रेवड़ियों के दम पर आप ज्यादा दिन लोगो को गुमराह नहीं कर सकते | और मुफ्त भी क्या बिजली के बिल पहले से ज्यादा आ रहे हैं पानी इतना गंदा और बदबूदार है कि लोग बीमार पड़ रहे हैं | मोहल्ला क्लीनिकों में दवाएं नहीं मिलती ,मानसून से निपटने के कोई इंतजाम नहीं किये गए | जल भराव से कई लोगो की जान चली गई | जनता के सामने इनके तथाकथित वर्ल्ड लेवल सिस्टम की पोल खुल चुकी है |

Advertisement

दर्शन सिंह कहते है कि हरियाणा में हुई भाजपा की जीत, भाजपा के कार्यकर्ताओं की जीत है और पिछले दस वर्षों में हरियाणा में भाजपा के द्वारा किए गए जनहित के कार्यों की जीत है। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने पिछले दस वर्षों में बहुत काम किया और इस काम पर अपनी मोहर लगाते हुए तीसरी बार लगातार हरियाणा की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को चुना।

दर्शन सिंह कहते हैं कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों का प्रभाव दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव पर भी पड़ेगा और मुझे पूरा विश्वास है कि जिस तरीके से भाजपा ने हरियाणा में जीत हासिल की है उसी तरीके से दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल करेगी। हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव लड़ा था, अरविंद केजरीवाल खुद को हरियाणा का लाल बताते हैं | और दिल्ली में भी पिछले दस वर्षों से आम आदमी पार्टी की सरकार है लेकिन इसके बावजूद हरियाणा में आम आदमी पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाई क्योंकि दिल्ली की जनता को धोखा देते हुए जो करोड़ों रुपयों का घोटाला दिल्ली की जनता के साथ किया वह पूरे देश ने देखा और जनता ने इस बात को समझा कि किस तरीके से अरविंद केजरीवाल ने मुफ्त की रेवड़ी देकर दिल्ली की जनता की आंखों में धूल झोंकी इसलिए हरियाणा की जनता ने अरविंद केजरीवाल के किसी वादों पर भरोसा नहीं किया और हरियाणा में आम आदमी पार्टी का सूपड़ा ही साफ कर दिया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *