सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘ढुलमुल रवैया नहीं चलेगा’, सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की NSA की मांग

3 मिनट पढ़ें
यति नरसिंहानंद

'ढुलमुल रवैया नहीं चलेगा', सपा सांसद इकरा हसन ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ की NSA की मांग

Advertisement

Yeti Narasimhanand Controversy: गाजियाबाद के डासना मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद के विवादित बयान ने तनाव का माहौल पैदा कर दिया है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है. इसी बीच महंत यति नरसिंहानंद के खिलाफ जगह-जगह प्रदर्शन हो रहा है और कई नेता इस बयान को गलत बताते हुए प्रतिक्रिया दे रहे हैं. अब समाजवादी पार्टी की कैराना से सांसद इकरा हसन ने भी यति नरसिंहानंद के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया दी है. वहीं सपा सांसद इकरा ने नरसिंहानंद को नफरती और पाखंडी बताते हुए रासुका और UAPA के तहत कार्रवाई की मांग की है.

सपा सांसद इकरा हसन ने कहा-“यति नरसिंहानंद जैसे ढोंगी, पाखंडी लोगों ने एक बार फिर अपनी गंदी जुबान से नफरत का जहर उगला है और हमारे प्यारे नबी की शान में गुस्ताखी की है. जो हम सबके लिए नाकाबिले बर्दाश्त है. प्यारे नबी जो पूरी दुनिया के लिए रहमत और शांति का पैगाम लेकर आए थे, उनकी शान में यह अपनी गंदी जुबान से अपमान कर रहा है. जो हर अमन पसंद हिन्दुस्तानी चाहे वो हिंदू हो या मुसलमान, सब के लिए नाकाबिले बर्दाश्त है.”

 

Advertisement

कैराना सांसद ने कहा-“यह हर बार अपनी जुबान से नफरत का बीज बोकर कानून से बच जाता है. क्योंकि राज्य सरकारें ईमानदारी से अपना फर्ज नहीं निभा पा रही हैं. मैं केंद्र व राज्य सरकारों के जिम्मेदारों से यह कहना चाहती हूं कि अब उनका ढुलमुल रवैया नहीं चलेगा. यति नरसिंहानंद और इन जैसे झूठे पाखंडियों के खिलाफ दिखावटी कार्रवाई ना की जाए, बल्कि हेट स्पीच, यूएपीए व एनएसए की गंभीर धाराओं में कार्रवाई हो.”

बता दें कि यति नरसिंहानंद ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद से बवाल बढ़ता जा रहा है. वहीं इस मामले में गाजियाबाद पुलिस की ओर से महंत के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है. एफआईआर में जिन धाराओं का जिक्र किया गया है, उसमें सजा का प्रावधान तीन साल से कम है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *