सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली में डॉक्टर का नर्स से था अवैध संबंध, नाराज पति ने बेटी के नाबालिग प्रेमी को दे डाली सुपारी

3 मिनट पढ़ें
दिल्ली में डॉक्टर का नर्स से था अवैध संबंध, नाराज पति ने बेटी के नाबालिग प्रेमी को दे डाली सुपारी

दिल्ली में डॉक्टर का नर्स से था अवैध संबंध, नाराज पति ने बेटी के नाबालिग प्रेमी को दे डाली सुपारी

Advertisement

Doctor Javed Akhtar Murder Case: दिल्ली में डॉक्टर जावेद अख्तर की हत्या का खुलासा हो गया है. पुलिस ने गोली चलाने वाले नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया है. वहीं, हत्याकांड की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड अभी फरार है. घटना के संबंध में अवैध संबंध का पता चला है.

सूत्रों का कहना है कि मास्टरमाइंड की नर्स पत्नी से डॉक्टर जावेद अख्तर का अवैध संबंध था. नर्स की इकलौती बेटी नाबालिग आरोपी से प्यार करती थी. अवैध संबंध का पता चलने पर पति पत्नी के बीच आये दिन झगड़ा होता था.

नर्स के पति ने डॉक्टर को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. साजिश में पिता ने बेटी के नाबालिग प्रेमी को भी शामिल कर लिया. उसने डॉक्टर को हटाने के बदले बेटी से शादी कराने का वादा किया. प्यार में अंधे किशोर ने बुधवार की रात जैतपुर एक्सटेंशन स्थित निजी अस्पताल में डॉक्टर की गोलीमार कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि आरोपी दोस्त के पैर की ड्रेसिंग कराने नीमा अस्पताल पहुंचा था. दोस्त की ड्रेसिंग के बाद डॉक्टर को केबिन में गोलीमार कर बाइक से फरार हो गया.

दिल्ली में डॉक्टर हत्याकांड का पर्दाफाश

डीसीपी राजेश देव ने बताया कि यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर परिवार के साथ जामा मस्जिद इलाके में रहते थे. परिवार में पत्नी और दो बेटी हैं. जावेद अख्तर जैतपुर एक्सटेंशन की खड्डा कॉलोनी स्थित तीन बेड वाले नीमा अस्पताल में प्रैक्टिस करते थे. बुधवार की रात एक नर्स और सहायक के साथ अस्पताल में ड्यूटी पर थे. उसी दौरान रात करीब एक बजकर 15 मिनट पर दो किशोर अस्पताल आए. उनमें से एक के पैर में चोट लगी थी. उसने नर्सिंग स्टाफ से ड्रेसिंग करवाई.

Advertisement

नाबालिग गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार

इसी बीच आरोपी दवाई लेने की बात कहकर डॉक्टर जावेद अख्तर के केबिन में गए. केबिन में एक नाबालिग ने जावेद की कनपटी में गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया. अस्पताल के बाहर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा. शुरुआती जांच में डॉक्टर जावेद अख्तर का अस्पताल की नर्स के साथ सम्बन्ध होने की बात सामने आई.

नर्स पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी पति को थी. दोनों के बीच आये दिन झगड़ा हुआ करता था. पति ने डॉक्टर को ठिकाने लगाने के लिए साजिश रची. साजिश में बेटी के नाबालिग प्रेमी को भी शामिल कर लिया. पुलिस का मानना है कि नर्स के पति ने आरोपी को पैसों का भी लालच दिया था. सीसीटीवी फुटेज में किशोर डॉक्टर को गोली मारता हुआ साफ नजर आ रहा है. आरोपी ने जाफराबाद से पिस्टल लेने की बात पुलिस को बताई है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *