दिल्ली में बढ़ते अपराधों से पल्ला नहीं झाड सकती दिल्ली सरकार : परमानन्द शर्मा

0
179
परमानन्द शर्मा
दिल्ली में बढ़ते अपराधों से पल्ला नहीं झाड सकती दिल्ली सरकार : परमानन्द शर्मादिल्ली में बढ़ते अपराधों से पल्ला नहीं झाड सकती दिल्ली सरकार : परमानन्द शर्मा

दिल्ली में बढ़ते अपराधों से पल्ला नहीं झाड सकती दिल्ली सरकार : परमानन्द शर्मा

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली का क्राइम रेट कम होने का नाम नहीं ले रहा | दिल्ली सरकार यह कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकती कि कानून व्यवस्था केंद्र सरकार के अधीन नहीं है | दिल्ली सरकार को जनता नें चुना है लिहाजा दिल्ली की जनता के प्रति उनकी जवाबदेही भी बराबर की है | यह कहना है वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनगर ब्लाक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष परमानन्द शर्मा का | परमानन्द शर्मा कहते हैं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल ने 12 साल पहले दिल्ली की जनता से वादा किया था कि दिल्ली की कानून व्यवस्था, महिलाओं पर अत्याचार को खत्म करने, भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन देने का जो वादा किया था उसे आज वे पूरी तरह भूल चुके है। दिल्ली में गुंडागर्दी, खुलेआम फायरिंग का जो आतंक मचा हुआ है उससे कानून व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और पूरी तरह जंगल राज बन चुकी है।

बढ़ती अपराधिक घटनाओं, सार्वजनिक स्थलों पर खुलेआम गोलीबारी के कारण राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस करे रहे हैं। बिगड़ते हालातों के लिए भाजपा की केन्द्र सरकार और आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार बराबर की जिम्मेदार है।

परमानन्द शर्मा ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने दिल्ली की जनता की सुरक्षा के लिए कभी अपने वादे और जिम्मेदारी निभाने का काम नही किया। 10 साल दिल्ली का मुख्यमंत्री रहते हुए कभी उन्हांने दिल्ली की कानून व्यवस्था और बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की कोशिश की? दिल्ली में सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली सरकार की है और आशा किरण में हुई संदिग्ध मौतों के लिए आम आदमी पार्टी जिम्मेदार है क्या उन मासूम लडकियों की मौत अपराध नही है? उन्होंने कहा कि दिल्ली की नाम की मुख्यमंत्री आतिशी दिल्ली के मामले में कुछ नही बोल रही है।

परमानन्द शर्मा ने कहा कि दिल्ली सरकार सत्ता में आने के बाद से ही बहाना बनाती नज़र आई है, केजरीवाल कहते थे, उपराज्यपाल काम नही करने देते। मैं कहना चाहता हूॅ कि यह व्यवस्था तो ऐसे ही चलती रही है। शीला जी ने 15 साल दिल्ली का शासन सुचारु ढंग से चलाया कभी उपराज्यपाल पर काम न करने का आरोप नही लगाया बल्कि मिलकर दिल्ली के लोगों की सेवा की थी। जिसका परिणाम दिल्ली वर्ल्ड क्लास सिटी बनी। आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार ने वर्ल्ड क्लास दिल्ली के बुनियादी ढ़ाचे तक को ध्वस्त कर दिया है। आप पार्टी ने पूरी दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है।

परमानन्द शर्मा ने कहा कि 12 साल पहले लोगों ने आम आदमी पार्टी को जिस उम्मीद और समस्याओं के समाधान के लिए चुना था, आज वो अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। दिल्ली की जनता ने देखा है कि आप पार्टी की सरकार लगातार केन्द्र सरकार, पड़ौसी राज्यों और दिल्ली के उपराज्यपाल के लड़ाई झगड़े करती नजर आई है। अगर हम पूछें कि क्या दिल्ली सरकार ने दिल्ली की किसी भी समस्या का समाधान निकाला है, उसका उनके पास कोई जवाब नही है सिर्फ केजरीवाल ने इमोश्नल बातें करके दिल्ली के लोगों को भ्रमित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here