सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Exclusive: ईरान के 200 मिसाइल्स वाले अटैक के बाद अब क्या करेगा इजरायल? राजदूत रुविन अजार ने बताया NEXT प्लान

2 मिनट पढ़ें
Exclusive: ईरान के 200 मिसाइल्स वाले अटैक के बाद अब क्या करेगा इजरायल? राजदूत रुविन अजार ने बताया NEXT प्लान

Exclusive: ईरान के 200 मिसाइल्स वाले अटैक के बाद अब क्या करेगा इजरायल? राजदूत रुविन अजार ने बताया NEXT प्लान

Advertisement

Israel Iran Conflict Row: ईरान और इजरायल के बीच छिड़ी जंग को लेकर इंडिया में इजरायल के राजदूत रुविन अजार ने बड़ा बयान दिया है. बुधवार (दो अक्टूबर, 2024) को एबीपी न्यूज से खास बातचीत के दौरान रुविन अजार ने साफ किया, “ईरान ने अटैक किया है. अब उसे इसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी. हम ईरान को माकूल जवाब देंगे. उन्होंने हम पर 181 मिसाइल्स दागी थीं तो हम भी ईरान को करारा जवाब देंगे. हम अपने नागरिकों के प्रति जवाबदेह हैं.”

एबीपी नेटवर्क के नोएडा (यूपी में) स्थित दफ्तर में सीनियर पत्रकार संदीप चौधरी, वरिष्ठ संवाददाता आशीष कुमार सिंह और पत्रकार विशाल पांडे को दिए इंटरव्यू के दौरान रुविन अजार ने यह भी बताया कि मध्यस्थता का फिलहाल कोई स्कोप नहीं है. ईरानी कट्टरपंथी लोग हैं. इजराइली राजदूत के मुताबिक, “हम पर नरसंहार के आरोप गलत हैं. यूएन ने ईरान के हमले की निंदा नहीं की है. हमने 30 साल सहा पर अब नहीं सहेंगे. ईरान के साथ मध्यस्थता का कोई स्कोप नहीं है. ईरान गीदड़ भभकी से रहा है, जबकि इजरायल शांतिप्रिय देश है.”

 

IRGC ने दी थी धमकी- इजरायल अगर देता है…

Advertisement

दरअसल, ईरानी सेना ने मंगलवार (एक अक्टूबर, 2024) की रात को इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलों की बौछार की थी. अटैक में सैन्य और सुरक्षा प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया गया, जबकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने धमकी दी कि अगर इजरायल जवाब देता है तो वह दूसरा हमला करेगा. आईआरजीसी ने मिसाइल हमले को इजरायली सेना की ओर से हमास के टॉप नेता इस्माइल हनीयेह और आईआरजीसी कमांडर मेजर जनरल सैय्यद अब्बास निलफोरुशन की हत्या का बदला बताया.

इस बीच, यूएस इजरायल का साथ देने का ऐलान कर चुका है. इजरायली सैन्य प्रवक्ता डैनियल हैगरी की ओर से बताया गया था कि इजरायली वायु सेना दुश्‍मनों पर हमले जारी रखेगी. कई ईरानी म‍िसाइल्स को रास्‍ते में ही नष्‍ट कर द‍िया. डैनियल हैगरी की ओर से यह भी दावा किया गया था, “ईरान ने जो गंभीर कार्रवाई की है, वह मिडिल ईस्ट को गहरे संकट की ओर धकेल रहा है. हम अपनी पसंद के स्थान और समय पर इसका समुचि‍त जवाब देंगे.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *