सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 29 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Mayfair Society Event: मेफेयर सोसायटी में बच्चों ने चित्रकला प्रतियोगिता के जरिए दिया ई-कचरा प्रबंधन का संदेशDelhi Air Pollution: दिल्ली की जहरीली हवा साबित हो रही है जान लेवा : आदेश भारद्वाजDelhi Girls Safety: पार्कों में भी सुरक्षित नहीं हैं राजधानी में बालिकाएं : परमानन्द शर्माIndia Vs Sri Lanka: 13 दिसंबर से भिड़ेंगे भारत-श्रीलंका, जानें संभावित वनडे टीम और पूरा कार्यक्रमAfghanistan School Blast: कुनार में स्कूल के पास डायनामाइट गोदाम में विस्फोट, सात छात्रों की जान गईGuna Road Accident: गुना में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोगों ने मौके पर तोड़ा दमPauri Road Accident: पौड़ी के रिखणीखाल में मैक्स वाहन खाई में गिरा, 8 की मौत, कई घायलDMK Amit Shah Meeting: परिसीमन विधेयक से पहले शाह से मिले DMK सांसद, लोकसभा में INDIA ब्लॉक से अलग होंगी सीटें

बड़े अन्तराल से हरियाणा जीतने जा रही है कांग्रेस : आदेश भारद्वाज

3 मिनट पढ़ें
आदेश भारद्वाज

बड़े अन्तराल से हरियाणा जीतने जा रही है कांग्रेस : आदेश भारद्वाज

Advertisement

बड़े अन्तराल से हरियाणा जीतने जा रही है कांग्रेस : आदेश भारद्वाज

* लहर चल रही है पूरे प्रदेश में

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राहुल गांधी तथा मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है | यह कहना है करावल नगर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आदेश भारद्वाज का | आदेश भारद्वाज कहते हैं पूरे हरियाणा में भाजपा के विरोध तथा कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है | कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल, करावल नगर के जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज और वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार त्यागी, प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र गोयल, प्रेम गोयल, दिनेश जैन, बलजीत शर्मा, अमित त्यागी धतुरी संदीप खुराद वाले ने भी अपने साथियों के साथ गन्नौर से कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व विधानसभा स्पीकर रहे कुलदीप शर्मा और राई विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश अंतिल के लिए गन्नौर मंडी और सुनपेड़ गांव में जनसभा कर कांग्रेस का संदेश लोगो तक पहुंचने का काम किया। इन सभाओं में उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा के लोग कांग्रेस को अपना समर्थन दे रहे हैं उसे देखकर यह लग रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस एक बड़ी जीत की और बढ़ रही है। क्योंकि आज बेरोजगारी के मामले में हरियाणा टॉप पर है, जिस प्रदेश से फौज में सबसे ज्यादा युवा जाते थे वहां सरकार द्वारा अग्निवीर योजना लागू कर युवाओं के अरमानों को तोड़
दिया गया है।

Advertisement

हरित प्रदेश के नाम से मशहूर हरियाणा के किसानों पर जबरन काले कानून थोपने का कुत्सित प्रयास किया गया, जो नाकाम रहा। पहलवान बेटियां जब भाजपा नेता के खिलाफ धरना देती है तो उनको जबरन उठाकर फिंकवाया जाता है।

उन्होंने आगे कहा भाजपा की हरियाणा सरकार ने पिछले 10 वर्षो में जवान, किसान, पहलवान और संविधान इन सभी को खत्म करने का काम किया है। लोग भाजपा की नीतियों से बहुत ज्यादा नाराज है और यही कारण रहा कि पिछले 4 महीने पहले भाजपा को हरियाणा का मुख्यमंत्री तक बदलना पड़। अगर ऐसा ना होता तो भाजपा के पोस्टरों से खट्टर साहब गायब ना होते। हमारे जननायक श्री राहुल गांधी जी हरियाणा में तीन दिवसीय पदयात्रा कर वहां की आवाम से मिलाकर उनका दुख दर्द सुनेंगे और आम जनता को यह संदेश देंगे कि यह प्रदेश आपका है, यह देश आपका, नेता इस देश के मालिक नही हैं आम जनता इस देश की मालिक है इसलिए इस देश जनतंत्र की माता माना जाता है। लेकिन आज उसी जनता की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। जिसका जवाब या जनता आने वाली 5 तारीख को अपने वोट की चोट से देगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *