सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवालChain Snatching: आनंद विहार में तीन झपटमारी की वारदातों का खुलासा, पांच पुराने मामलों में शामिल आरोपी गिरफ्तारIllegal Firecrackers: दिल्ली के शाहदरा में 311.97 किलो अवैध पटाखे बरामद, ANTF ने 26 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तारGambling Arrest: दिल्ली के मंडोली एक्सटेंशन में ताश के पत्तों से जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,000 रुपये नकद बरामद

दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे AAP सरकार के मंत्री, विधायक-अधिकारी भी होंगे साथ, CM आतिशी ने बताई वजह

2 मिनट पढ़ें
CM आतिशी

दिल्ली की सड़कों पर उतरेंगे AAP सरकार के मंत्री, विधायक-अधिकारी भी होंगे साथ, CM आतिशी ने बताई वजह

Delhi News Latest News: दिल्ली की नई सीएम आतिशी ने रविवार को कहा कि कल सुबह (30 सितंबर) को  सुबह 6 बजे से दिल्ली सरकार के सभी मंत्री सड़कों का निरीक्षण शुरू करेंगे. इस दौरान सभी विधायक और पीडब्ल्यूडी के सभी इंजीनियर भी उनके साथ रहेंगे. अगले एक हफ्ते में दिल्ली पीडब्ल्यूडी की 1,400 किलोमीटर लंबी सड़कों के हर मीटर का निरीक्षण किया जाएगा. निरीक्षण पूरा होते ही अगले सप्ताह से सड़क की मरम्मत का काम युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा जाएगा. पीडब्ल्यूडी विभाग को अक्टूबर में 1400 किमी सड़कों की मरम्मत का लक्ष्य दिया गया है.

‘दिल्लीवालों को मिलेगी गड्ढा मुक्त सड़कें’
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि हमें उम्मीद है कि दिवाली तक हम सभी दिल्लीवासियों को ‘गड्ढा मुक्त दिल्ली’ दे सकेंगे. उन्होंने कहा कि जैसा कि AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने पत्र में लिखा है दिल्लीवाले इन टूटी हुई सड़कों से परेशान है. युद्धस्तर पर काम करके हम सभी दिल्ली वालों को गड्ढा मुक्त दिल्ली देंगे.

बता दें कि बीते दिनों सीएम आतिशी विधानसभा में स्पष्ट तौर पर कह चुकी है कि अब अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में दिल्लीवालों के हर रुके काम पूरे होंगे. बीजेपी के षड्यंत्र का जबाव दिल्ली की जनता देगी. फ़रवरी के चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ़ होगा और दिल्ली के लोग 70 में से 70 सीटें देकर अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर अपना मुख्यमंत्री बनायेंगे.

‘युद्धस्तर पर होगा सड़कों को ठीक करने का काम’
बता दें कि आज आम आदमी पार्टी ने दिल्ली सचिवालय में सभी मंत्रियों की बैठक बुलाई थी. जिसमें पीडब्ल्यूडी की 1400 किमी सड़कों की व्यापक समीक्षा की गई. जिसको लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में बारिश के कारण कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं. अब उन पर युद्धस्तर पर काम करने की आवश्यकता है.

इसके अलावा दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर भी मंत्री सौरभ भारद्वाज ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था की इतनी खराब स्थिति पहले कभी नहीं रही. दिल्ली के सभी कारोबारी आज डरे हुए हैं. उनके पास इंटरनेशनल कॉल आ रही हैं और फिरौती मांगी जा रही है. दिल्ली पुलिस और एलजी कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *