सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘गुंडागर्दी मचा रखी है’, MCD स्टैंडिंग कमेटी सदस्य के चुनाव पर केजरीवाल का LG और BJP पर हमला

3 मिनट पढ़ें
केजरीवाल

'गुंडागर्दी मचा रखी है', MCD स्टैंडिंग कमेटी सदस्य के चुनाव पर केजरीवाल का LG और BJP पर हमला

Advertisement

Arvind Kejriwal On MCD Standing Committee: दिल्ली नगर निगम (MCD) की स्थायी समिति के चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार सुंदर सिंह विजय घोषित किए गए हैं. सुंदर सिंह के पक्ष में 115 वोट पड़े जबकि विरोध में शून्य वोट पड़े. इस बीच AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे को लेकर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सिर्फ मेयर को सदन की बैठक बुलाने का अधिकार है.

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में कहा, ”दिल्ली के लोगों ने एक मेयर को चुना. यहां के लोगों को पार्षदों को चुना. दिल्ली के लोगों ने एमसीडी, दिल्ली नगर निगम को चुना और उन्हें कहा कि आप दिल्ली नगर निगम की व्यवस्था चलाओ. दिल्ली नगर निगम के कानून के अंदर लिखा है कि सदन की अध्यक्षता करने का अधिकार मेयर को है. एलजी ने आज ऑर्डर पास कर दिया कि अब सदन की अध्यक्षता एडिशनल कमिश्नर करेगा.”

इनलोगों ने जनतंत्र को खत्म कर दिया- केजरीवाल

AAP नेता ने आगे कहा, ”वो कल आपको को हटा देंगे. कल लोकसभा स्पीकर को भी हटा देंगे. वहां भी ये लिख देंगे कि होम सेक्रेटरी लोकसभा की अध्यक्षता करेगा, राज्यसभा की अध्यक्षता अब डिफेंस सेक्रेटरी करेगा. इस देश के अंदर ये क्या हो रहा है? क्या इसलिए हमारे देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने अपनी जान गंवाई थी. इनलोगों ने जनतंत्र को खत्म कर दिया है.”

Advertisement

72 घंटे का नोटिस देने का नियम है- अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने तंज कसते हुए कहा, ”एलजी दिल्ली चलाएगा और एडिशनल कमिश्नर नगर निगम की अध्यक्षता करेगा. कानून के अंदर लिखा है कि सिर्फ मेयर को निकाय के सदन की बैठक बुलाने का अधिकार है. कब बैठक बुलाई जाएगी, किस दिन और कितने बजे बुलाई जाएगी, ये मेयर तय करेगा. उसमें लिखा हुआ है कि 72 घंटे का नोटिस दिया जाएगा. इन्होंने कल रात को नोटिस निकाल दिया.

उन्होंने आगे कहा कि कानून के अंदर उनको कोई पावर ही नहीं है. न ही कमिश्नर को और ना ही एलजी को पावर है. ये तो गुंडागर्दी मचा रखी है. उसके अंदर लिखा है कि नोटिस सबके घर भेजा जाएगा लेकिन किसी के यहां नोटिस नहीं पहुंचा. आज इन्होंने एमसीडी की चोरी की है, जो पूरे देश के सामने है. इसकी हम सख्त निंदा करते हैं.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *