सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

चीफ नसरल्लाह के जंग के ऐलान के बाद हिजबुल्लाह की एयर स्ट्राइक, इजरायल पर दागे 140 रॉकेट

2 मिनट पढ़ें
चीफ नसरल्लाह

चीफ नसरल्लाह के जंग के ऐलान के बाद हिजबुल्लाह की एयर स्ट्राइक, इजरायल पर दागे 140 रॉकेट

Advertisement

लेबनान की राजधानी में बीते दो दिनों के दौरान हुए पेजर धमाके और इलेक्ट्रोनिक डिवाइस में हुए ब्लास्ट के बाद हिजबुल्लाह भी एक्शन में आ गया है. अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्लाह ने शुक्रवार (20 सितंबर 2024) को उत्तरी इजरायल पर 140 रॉकेट दागे. यह हमला आतंकवादी समूह के नेता हसन नसरल्लाह की ओर से इजरायल से बमबारी का बदला लेने की कसम खाने के एक दिन बाद हुआ.

इजरायली सेना और आतंकवादी समूह ने यह जानकारी दी. इजराइल की सेना ने कहा कि शुक्रवार दोपहर को तीन बार रॉकेट दागे गए, जिनका लक्ष्य लेबनान बॉर्डर से सटे इलाकों को निशाना बनाया गया.

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक हिजबुल्लाह ने कहा कि उसने सीमा पर कई स्थानों को कत्यूषा रॉकेटों से निशाना बनाया है, जिनमें कई हवाई रक्षा अड्डे और एक इजरायली बख्तरबंद ब्रिगेड का मुख्यालय भी शामिल है, जिस पर उसने पहली बार हमला किया है.

Advertisement

हिजबुल्लाह ने कहा कि ये रॉकेट दक्षिणी लेबनान के गांवों और घरों पर इजरायली हमलों का जवाब था. हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह ने गुरुवार (19 सितंबर) को इजरायल पर रोज हमला जारी रखने की कसम खाई थी. हालांकि हिजबुल्लाह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि गाजा में युद्ध विराम हो जाता है तो वह इजरायल पर हमले होने बंद हो जाएंगे.

इससे पहले बेरूत में पेजर और वायरलेस डिवाइसों (वॉकी-टॉकी) में हुए धमाकों से कई लोगों की जानें चली गई, जिसके बाद हिजबुल्ला चीफ लेबनान को लोगों को संबोधित कर रहे थे. जैसे ही हिजबुल्ला चीफ का भाषण खत्म हुआ तभी इजरायल फिर से हिजबुल्ला के ठिकानों को निशाने एयर स्ट्राइक कर दिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *