सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

केजरीवाल की आतिशी पारी से पूरे विपक्ष में बेचैनी

3 मिनट पढ़ें
केजरीवाल की आतिशी पारी

केजरीवाल की आतिशी पारी से पूरे विपक्ष में बेचैनी

Advertisement

केजरीवाल की आतिशी पारी से पूरे विपक्ष में बेचैनी

दो महीने में खेलना होगा टवंटी टवंटी

– अश्वनी भारद्वाज –

नई दिल्ली , आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने लास्ट बॉल पर छक्का मारकर तीसरे टेस्ट की लास्ट पारी से भले ही ” सरकारी दाग ” लगी विदाई ले ली लेकिन यह मानना पड़ेगा उन्होंने आतिशी पारी खेली, और चलते चलते जिम्मेदारी भी आतिशी को सौंप दी | इसमें कोई दो राय नहीं कि पर्दे के पीछे से ही नहीं बल्कि पर्दे के सामने से ही सरकार की कमान केजरीवाल के हाथ में ही रहेगी | खुद आतिशी नें मीडिया से रूबरू होते वक्त यह संकेत दिए कि वे मात्र विधानसभा चुनाव परिणामों तक यह दायित्व सम्भालेगी और बिना ” गुरु जी “के कुछ भी नहीं होगा | समझ गए ना आप अपने ऊपर लगे आरोप धोने के लिए ही अरविन्द नें यह शाट खेला है |

Advertisement

उन्हें उम्मीद है दिल्ली की जनता उनके किये कामों पर मुहर लगाएगी और एक बार फिर से वे पारी खेलने के लिए तैयार हो जायेगें | यह बात अलग है उनपर लगे आरोपों को जब तक क्लीन चिट कोर्ट से नहीं मिलेगी उन पर लगी तमाम पाबन्दिया भी जारी रहेगी | क्योंकि कोर्ट नें ये पाबन्दिया केवल इसी कार्यकाल के लिए नहीं लगाई है | ये कानूनी पाबंदियां कानून के दायरे से तभी बाहर आयेगीं जब इनका समाधान हो जाएगा | लेकिन अरविन्द अपनी नई पारी की तैयारी के लिए जुट गए हैं ,मुख्यमंत्री के बाद अब मंत्रियों को भी उसी रणनीति के तहत जिम्मेदारी दी जायेगी | जिसके संकेत पार्टी नेता संदीप पाठक नें दे दिए हैं | अरविन्द पर लगे दाग जनता से धुलेगें या नहीं यह तो वक्त बताएगा लेकिन कोर्ट से धुलने में लम्बा वक्त लगेगा |

आतिशी की पारी भी टवंटी टवंटी स्टाईल में आतिशी रहने की पूरी सम्भावनाएं है | आतिशी भी अपनी पारी की हर बाल को सीमा के पार खेलने का प्रयास करेगी ताकि थोड़े समय में ज्यादा से ज्यादा चुनावी घोषणायें की जा सके और कुछ पर तो अमल भी कराया जा सके | अमल हुआ तो हमने किया नहीं हुआ तो केंद्र नें नहीं होने दिया | निश्चित रूप से इस कार्यकाल में केवल वही घोषणायें होने की सम्भावना है जिनसे चुनावी फायेदे ज्यादा से ज्यादा बटोरे जा सकें | भाजपा हो या दूसरे विपक्षी दल अरविन्द की इस रणनीति को समझ रही है और इसकी काट भी ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं | भाजपा तो इस उलझन में है उनका नारा 26 साल बाद अबकी बार भाजपा सरकार कैसे पूरा होगा | आज बस इतना ही …

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *