सत्य के साथ • आपके साथमंगलवार, 24 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Indian Arts Foundation: इंडियन आर्ट्स फाउंडेशन द्वारा किया गया कवि सम्मेलन का आयोजन : संजीव शर्माMCD New Guidelines: चौथी मंजिल और उससे ऊपर नहीं चल सकेंगे गेस्ट हाउस निगम नें लिया उचित फैसला श्री दत्त शर्माFriends Colony Industrial Area: फ्रेंड्स कॉलोनी इंडस्ट्रियल एरिया में विकास कार्यों के लिए उद्यमियों ने विधायक संजय गोयल का जताया आभारYamuna Cleaning Delhi: यमुना की स्वच्छता के लिए लगातार प्रयासरत है ट्रिपल इंजन सरकार : प्रवेश शर्माWard Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबा

हरियाणा चुनाव के लिए AAP ने जारी की पांचवीं लिस्ट, तोशाम और पलवल से इन्हें दिया टिकट

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Haryana AAP fifth Candidate List for Assembly Election 2024 Daljeet Singh Kaushal Sharma हरियाणा चुनाव के लिए AAP ने जारी की पांचवीं लिस्ट, तोशाम और पलवल से इन्हें दिया टिकट

 

Haryana AAP Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी की तैयारी पूरी दिख रही है. राज्य की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 70 पर पार्टी ने अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं. पार्टी की ओर से बुधवार (11 सितंबर) की शाम एक और लिस्ट जारी की गई, जिसमें 9 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी है. अब तक आम आदमी पार्टी ने कुल 70 सीटों पर कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान कर दिया है.

जानकारी के लिए बता दें, आप की आखिरी तीन लिस्ट कुछ समय के अंतराल में ही जारी की गई हैं. तीसरी लिस्ट मंगलवार (10 सितंबर) की देर रात आई. इसके बाद चौथी और पांचवीं लिस्ट बुधवार (11 सितंबर) की दोपहर और शाम को जारी की गईं. अपनी नई लिस्ट में आम आदमी पार्टी ने तोशाम से दलजीत सिंह और पलवल से धर्मेंद्र हिन्दुस्तानी को टिकट दिया है.

पहले मंगलवार की देर रात, फिर बुधवार की दोपहर और अब बुधवार की शाम ल

 

Advertisement

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने अपनी पांचवीं कैंडिडेट लिस्ट में नरवाना सीट से अनिल रंगा, नांगल चौधरी से डॉ. गोपीचंद, पटौदी सीट से प्रदीप, फिरोजपुर झिरका से वसीम जाफर, पुन्हाना से नायब ठेकेदार बिसरू, होडल से एमएल गौतम और पृथला से कौशल शर्मा को चुनावी मैदान में उतारा है.

90 विधानसभा सीटों में से 70 पर AAP के नाम फाइनल
मालूम हो, हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने पहली लिस्ट में 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था. इसके बाद दूसरी कैंडिडेट लिस्ट में 9, तीसरी में 11 और चौथी कैंडिडेट लिस्ट में 21 प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगाई थी. अब पांचवीं लिस्ट में फिर 9 कैंडिडेट्स के टिकट फाइनल किए गए हैं. इसी के साथ हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में से 70 पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार तय हो गए हैं.

एक चरण में हरियाणा विधानसभा चुनाव
हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर नए विधायक और राज्य की नई सरकार तय करने के लिए पांच अक्टूबर को वोटिंग होगी. इसके बाद 8 अक्टूबर को मतगणना के साथ ही ये तय हो जाएगा कि हरियाणा में किसकी सरकार बनेगी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *