सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

मूलभूत जन सुविधाओं से भी वंचित है दिल्ली की जनता : नीलम चौधरी

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

मूलभूत जन सुविधाओं से भी वंचित है दिल्ली की जनता : नीलम चौधरी

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : दिल्ली की जनता को वर्ल्ड क्लास दिल्ली के सपने दिखाने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जहां दिल्ली की जेल में सपने ले रहे हैं वहीं उनकी सरकार दिल्ली के लोगों के लिए मूलभूत जन सुविधाओं का इंतजाम भी नहीं कर पा रही | यह कहना है बाबरपुर जिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष नीलम चौधरी का |

नीलम चौधरी कहती हैं आज राजधानी दिल्ली के लोग स्वच्छ जल को भी तरस रहे हैं | दूषित तथा बदबूदार जल की आपूर्ति के चलते लोगो को महंगे भाव में पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है जबकि शीला दीक्षित की सरकार में हमें गंगा जल नसीब था | नीलम चौधरी कहती हैं बिजली हाफ और पानी माफ़ का नारा देने वाली सरकार अब चोर दरवाजे से हर तीन माह बाद बिजली के दाम बढ़ा देती है | लोगो के बिजली तथा पानी के कई कई हजार रूपये बिल आ रहे हैं | राजधानी में डेंगू तथा मलेरिया के मामले लगातार बद रहे हैं |

Advertisement

नीलम चौधरी कहती हैं कि दिल्ली सरकार और दिल्ली नगर निगम की विफलताओं के कारण जल भराव से, नालों में डूबने, करंट लगने से और इमारते गिरने, सड़क के गड्डों आदि में घटी घटनाओं के कारण तीन दर्जन से अधिक लोग काल के ग्रास में समा चुके है | लेकिन इस सरकार को लोगो की जान की परवाह नहीं हैं | नीलम चौधरी कहती हैं आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के मंत्री पूरी तरह अपनी राजनीति को चमकाने लगे हैं, उन्हें दिल्ली के लोगों के दुखों से कोई सरोकार नही है, कल भी एक सफाई कर्मचारी की एकहादसे में दर्दनाक मौत हुई है | उन्होंने कहा कि जेल से जमानत पर बाहर आए पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जनता के प्रति दायित्व निभाने की जगह अपनी नौटंकी पदयात्रा करने में व्यस्त है।

नीलम चौधरी ने कहा कि यह दिल्ली के लोगों का दुर्भाग्य है कि बिना किसी प्रशासनिक अनुभव के अयोग्य राजनीतिक लोग पिछले दस वर्षों से दिल्ली का शासन चला रहे है, जिनमें अधिकतर मंत्रीमंडल के सदस्य, विधायक, पार्षद भ्रष्टाचार के कारण जेल में जा चुके है और भ्रष्टाचार के कारण मुख्यमंत्री तक जेल में है। उन्होंने कहा कि जलजमाव, जल संकट, बिजली कटौती, वायु और जल प्रदूषण लोगों के लिए अभिशाप जैसे जटिल समस्याओं को निपटाने में पूरी तरह विफल रहे है। दिल्ली की आप सरकार और एमसीडी इन समस्याओं का समाधान करने में बुरी तरह विफल रही हैं।

situs togel resmi

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *