सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Food Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमानDhanteras Gold Silver Sales: धनतेरस पर 66 हजार करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान, महंगे सोने के बीच हल्के गहनों और सिक्कों की बढ़ी मांगBahraich Smack Seizure: भारत-नेपाल सीमा पर 41 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में 15 लाख रुपये बताई गई कीमतCBSE Date Sheet 2027: सीबीएसई की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगे एग्जाम

कन्हैयालाल मर्डर केस में आरोपी की जमानत पर अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

3 मिनट पढ़ें

कन्हैया लाल की हत्या को मुद्दा बना रही बीजेपी, सीएम गहलोत ने कहा- छिपे हैं  कई राज | Jansatta

कन्हैयालाल मर्डर केस में आरोपी की जमानत पर अशोक गहलोत ने बीजेपी पर साधा निशाना, जानें क्या कहा?

कन्हैयालाल हत्याकांड मामले में आज एक आरोपी को मिली जमानत को लेकर अशोक गहलोत का बयान सामने आया है. उन्होंने इसे लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है.

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड में शामिल आरोपी मोहम्मद जावेद को गुरुवार को राजस्थान हाई कोर्ट ने जमानत दी है. इस पर राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत का बयान सामने आया है.

अशोक गहलोत ने एक्स पर मामले को लेकर अपनी बात रखते हुए बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने इसे लेकर पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार में इस घटना का इस्तेमाल किया.

अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, ”आज कन्हैयालाल हत्याकांड में शामिल रहे एक आरोपी को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड का बीजेपी ने चुनावी लाभ लेने के लिए राजनीतिक इस्तेमाल किया परन्तु केन्द्र की बीजेपी सरकार की NIA ने दोषियों को सजा देने में कोई खास दिलचस्पी नहीं दिखाई. 28 जून 2022 को हुए इस घटनाक्रम की रात को ही NIA ने ये केस ले लिया पर करीब ढाई साल बीतने के बाद दोषियों को सजा नहीं दी जा सकी. राज्य की बीजेपी सरकार ने भी जल्दी सजा के लिए कोई दबाव नहीं बनाया”.

अशोक गहलोत ने एक्स पर लिखा, ”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी प्रचार में इस घटना का खूब इस्तेमाल किया और बीजेपी ने पीड़ित परिवार को दिए गए मुआवजे की राशि 50 लाख रुपये को 5 लाख रुपये बताकर झूठ फैलाया और राजनीतिक लाभ लिया. राजस्थान की जनता और पीड़ित परिवार पूछ रहे हैं कि बीजेपी इस घटना का केवल राजनीतिक फायदा ही लेगी या न्याय दिलाने का भी प्रयास करेगी. जनता ये नहीं भूली है कि इस हत्याकांड के दो मुख्य आरोपी बीजेपी के कार्यकर्ता थे और बीजेपी नेता उनकी सिफारिश के लिए थाने में फोन किया करते थे”.

बता दें कि राजस्थान उच्च न्यायालय ने गुरुवार को उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के आरोपियों में शामिल एक आरोपी को जमानत दे दी. राजस्थान हाई कोर्ट ने मोहम्मद जावेद को आज कुल तीन लाख रुपये के मुचकले पर जमानत दी है. मोहम्मद जावेद पर इस मामले में रेकी करने का आरोप है.

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *