सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

‘बिग बॉस 18’ को लेकर बड़ा अपडेट, इस नए थीम के साथ धमाका करेंगे सलमान खान

2 मिनट पढ़ें

Bigg Boss 18: सलमान खान के शो में न दिखेगा जंगल न ही कोई सर्कस, इस अहम चीज  पर होगा बिग बॉस 18 का थीम | Bigg Boss 18 Salman Khan show

 

‘बिग बॉस 18’ को लेकर बड़ा अपडेट, इस नए थीम के साथ धमाका करेंगे सलमान खान

‘बिग बॉस 18’ की थीम और कंटेस्टेंट्स को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ गई है. रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने शो का प्रोमो शूट कर लिया है जो जल्द सामने आ सकता है.

सलमान खान का मोस्ट अवेटेड रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ बहुत जल्द प्रीमियर होने वाला है. शो का नया सीजन कबसे टेलीकास्ट किया जाएगा, इसे लेकर अब तक कोई कंफर्म डेट सामने नहीं आई है. लेकिन ‘बिग बॉस 18’ की थीम और कंटेस्टेंट्स को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ गई है. खबर है कि सलमान खान नए थीम के साथ नया सीजन होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने ‘बिग बॉस 18’ का प्रोमो शूट कर लिया है. यानी साफ है कि इस बार भी सलमान ही शो के होस्ट होंगे. वहीं अपडेट है कि रिएलिटी शो का थीम पास्ट, प्रेजेंट और फ्यूचर पर बेस्ड होने वाली है. ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट्स को टाइमलाइन के बारे में बात करते हुए देखा जा सकेगा. इसके अलावा घर के डिजाइन और स्ट्रक्चर में भी बदलाव किया जाएगा.

कब रिलीज होगा ‘बिग बॉस 18’ का प्रोमो?

रिपोर्ट में बताया गया है कि ‘बिग बॉस 18’ के होस्ट सलमान ने टीम के साथ शूटिंग में मजेदार समय बिताया है और शो का प्रोमो भी जल्द रिलीज होने वाला है. कहा जा रहा है कि इस महीने के आखिर तक ‘बिग बॉस 18’ का पहला प्रोमो जारी कर दिया जाएगा.

पुराने कंटेस्टेंट्स की शो में होगी वापसी?

बता दें कि पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि इस बार के सीजन में बिग बॉस के पुराने कंटेस्टेंट्स की भी वापसी होगी. लेकिन अब रिपोर्ट में साफ किया गया है कि रिएलिटी शो के लिए नई कास्ट होगी जिसकी कास्टिंग जारी है

ये हो सकते हैं ‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट्स 

‘बिग बॉस 18’ के कंटेस्टेंट्स को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं. इसमें टीवी कलाकार जान खान, अंजलि आनंद, चाहत पांडे, स्प्लिट्सविला फेम कशिश कपूर, दिग्विजय राठी और ‘स्त्री 2’ में सरकटा बनने वाले एक्टर सुनील कुमार के नाम शामिल हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *