सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

सपना चौधरी की बायोपिक ‘मैडम सपना’ का टीजर रिलीज, फिल्म में दिखेगा डांसर का अब तक का स्ट्रगल

4 मिनट पढ़ें
Advertisement

फेमस डांसर सपना चौधरी की बायोपिक 'मैडम सपना' का टीजर रिलीज, फैन्स हुए  एक्साइटेड

 

सपना चौधरी की बायोपिक ‘मैडम सपना’ का टीजर रिलीज, फिल्म में दिखेगा डांसर का अब तक का स्ट्रगल

हरियाणा की फेमस डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी की बायोपिक आ रही है. ‘मैडम सपना’ का टीजर शेयर कर दिया गया है और इस अनाउंसमेंट से सपना चौधरी के फैंस बेहद खुश होंगे.

सपना चौधरी का नाम तो आपने सुना ही होगा, उन्होंने ढेरों हरियावणी गाने दिए जिनपर लोग जमकर थिरके हैं. सपना चौधरी की लाइफ बहुत से लोगों को चकाचौंध से भरी लगती है लेकिन बचपन से लेकर अब तक इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्हें किन परेशानियों का सामना करना पड़ा वो आप उनकी बायोपिक में ही जान सकते हैं. सपना चौधरी ने एक टीजर शेयर करते हुए अपनी बायोपिक का ऐलान किया है जिसे महेश भट्ट प्रेजेंट कर रहे हैं.

सपना चौधरी का डांस देखकर हर कोई थिरकने पर मजबूर होता है. लेकिन उन्होंने अपनी लाइफ में बहुत कुछ सहा है जिसके बारे में अब आप फिल्म के जरिए देख और जान पाएंगे. सपना की बायोपिक का नाम ‘मैडम सपना’ है जिसका टीजर काफी एंटरटेनिंग है.

‘मैडम सपना’ का टीजर आउट

टीजर शेयर करते हुए सपना चौधरी ने लिखा, ‘यह बायोपिक सिर्फ एक फिल्म नहीं है- ये मेरे संघर्षों, सपनों और उस रास्ते की परछाई है जिसे मैंने पार किया है. हर चुनौती में आपका सपोर्ट मेरी ताकत रहा है. जैसे-जैसे मेरी कहानी स्क्रीन पर आ रही है, आपके प्यार और प्रोत्साहन की मुझे और जरूरत है.’

सपना चौधरी ने इस कैप्शन के अंत में लिखा, ‘इस सफर का हिस्सा बनने के लिए धन्यवाद. मेरे साथ बने रहिए इस चैप्टर का अगला मोड़ आने तक.’ इस टीजर में सपना चौधरी के अलग-अलग वीडियो क्लिप्स दिखाए गए और ये एक डॉक्यूमेंट्री की तरह लग रही है. इस फिल्म से जुड़ी और जानकारी के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा. फिलहाल ‘मैडम सपना’ की रिलीज डेट सामने नहीं आई है.

Advertisement

कौन बना रहा है सपना चौधरी की बायोपिक?

‘मैडम सपना’ को शाइनिंग सन स्टूडियो के तहत बनाया जा रहा है. फिल्म को विनय भारद्वाज और रवीना ठाकुर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म की स्टार कास्ट कौन-कौन होगी फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. फिल्म की रिलीज डेट भी नहीं बताई गई है लेकिन सपना चौधरी ने अपने एक पोस्ट में 2025 लिखा था.

सपना चौधरी ने दी थी बायोपिक की जानकारी

सपना चौधरी ने एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें अपनी आने वाली बायोपिक की जानकारी दी थी. उन्होंने फिल्म का नाम शेयर किया था और उसके साथ एक लंबा पोस्ट लिखा था. सपना ने इसके कैप्शन में लिखा, ‘जिंदगी कभी आसान नहीं होती, ये हम सब जानते हैं. लेकिन हमारे संघर्ष, हमारी लड़ाइयां, हर किसी के लिए अलग-अलग होती हैं. जो लोग मुझे जानते हैं, उन्हें पता है कि मेरा सफर कभी भी फूलों की सेज नहीं रहा. फिर भी, आज मैं मजबूती से खड़ी हूं, सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि उन सभी के लिए जिन्होंने मुझ पर भरोसा किया.’

डांसर ने आगे लिखा था- ‘अब वक्त आ गया है कि मैं अपनी कहानी बताऊं, सिर्फ सपना चौधरी के रूप में नहीं, बल्कि उन सबकी आवाज बनकर जो अपनी लड़ाइयां लड़कर उनसे ऊपर उठे हैं. शाइनिंग सन स्टूडियोज के जरिए मेरी जर्नी अब आपके सामने होगी—खरी, सच्ची, और बिना किसी बनावट के.’

2025 में रिलीज होगी फिल्म

सपना ने आगे लिखा, ‘जैसे आप हमेशा मुझ पर आशीर्वाद बरसाते रहे हैं, वैसे ही इस बार भी हम पर अपना प्यार और समर्थन बनाए रखें. इस बार हमें आपके प्यार की और भी ज़रूरत है, आपके साथ की और भी मजबूती, क्योंकि ये कहानी अब सिर्फ मेरी नहीं रही. ये एक ऐसी कहानी है, जो संघर्षों से उभरी है, उम्मीद की है, और उन सपनों की है जो कभी मरे नहीं. मेरी कहानी, अब सबकी है. जल्द आ रही है, 2025 में.’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *