सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 9 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

Shraddha Kapoor से फैन ने की आधार कार्ड की फोटो की डिमांड, एक्ट्रेस बोलीं – ‘बर्दाशत नहीं कर पाओगे’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

Stree 2 Shraddha Kapoor Fan demands her to uplaod Aadhar card photo actress  says you wont be able to tolerate beauty | Shraddha Kapoor से फैन ने की  आधार कार्ड की फोटो

 

Shraddha Kapoor से फैन ने की आधार कार्ड की फोटो की डिमांड, एक्ट्रेस बोलीं – ‘बर्दाशत नहीं कर पाओगे’

खूबसूरत एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ की सक्सेस एंजॉय कर रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया को ऐसा जवाब दिया. जो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है. वहीं एक्ट्रेस भी इसकी सक्सेस एंजॉय कर रही हैं. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी 6 साल पुरानी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की. जिसपर एक्ट्रेस के फैंस तरह-तरह के कमेंट करते दिखाई दिए. वहीं एक फैन ने तो एक्ट्रेस से उनकी आधार कार्ड की फोटो अपलोड करने की मांग कर डाली. जिसका श्रद्धा ने बहुत ही मजेदार जवाब दिया.

श्रद्धा कपूर ने शेयर की 6 साल पुरानी तस्वीर

श्रद्धा कपूर ने अपनी ये थ्रोबैक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. इस फोटो में एक्ट्रेस ने दो तस्वीरों को कोलाज बनाया है. जिसमें से एक में वो प्रोड्यूसर दिनेश विजान के साथ दिखी, तो वहीं दूसरी में एक्ट्रेस ‘स्त्री’ फ्रेंचाइची के डायरेक्टर अमर कौशिक के साथ पोज दे रही हैं. एक्ट्रेस की ये तस्वीरें साल 2028 की है. जब वो ‘स्त्री’ की शूटिंग कर रही थी.

Advertisement

श्रद्धा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘स्त्री के दौरान हमारे स्त्री और स्त्री 2 के सुपर डुपर ब्लॉकबस्टर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के साथ. मुझे अपने कमाल, बेमिसाल और लजवाब पिक्चरों में शामिल करने के लिए दिनेश और अमर कौशिक का शुक्रिया.’ एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर अब उनके फैंस बेहद फनी फनी कमेंट कर रहे हैं.

फैन के कमेंट पर श्रद्धा कपूर ने दिया फनी जवाब

दरअसल कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की. वहीं एक फैन ने उनसे आधार कार्ड की फोटो अपलोड करने की सलाह दे डाली. एक्ट्रेस ने भी इस कमेंट का मजेदार जवाब दिया. श्रद्धा ने रिप्लाई किया, ‘उसमें इतनी खूबसूरत लग रही हूं, बर्दाश्त नहीं कर पाओगे..’

‘स्त्री 2’ ने कितना किया कलेक्शन ?

बता दें कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘स्त्री 2’ का डायरेक्शन अमर कौशिक ने ही किया है. जो ‘स्त्री’ का सीक्वल है. फिल्म में इन दोनों के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी भी हैं. फिल्म ने अभी तक 400 करोड़ से भी ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *