सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

रोहित शर्मा नहीं छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ? नए अपडेट में सामने आ गया असली सच

3 मिनट पढ़ें

रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस छोड़ने को लेकर अटकलें बढ़ीं, क्या KKR से  खेलेंगे अगला IPL? वीडियो डिलीट होने में हो गई देरी - Hindi News | Is Rohit  Sharma left Mumbai

 

रोहित शर्मा नहीं छोड़ेंगे मुंबई इंडियंस का साथ? नए अपडेट में सामने आ गया असली सच

रोहित शर्मा का IPL में भविष्य क्या होगा? मुंबई इंडियंस उन्हें रिटेन करेगी या रिलीज? एक नए अपडेट में इस राज से पर्दा उठ गया है.

आईपीएल 2025 का आयोजन अगले साल होना है, लेकिन उससे पहले मेगा ऑक्शन का सब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मेगा ऑक्शन में काफी संख्या में खिलाड़ी शामिल होंगे. विशेष रूप से रोहित शर्मा ऑक्शन से पूर्व चर्चा का केंद्र बने रहे हैं क्योंकि कयास लगाए जा रहे थे कि मुंबई इंडियंस उन्हें रिलीज कर सकती है. मगर अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि MI फ्रैंचाइज़ी अपने पुराने कप्तान को रिटेन करने के मूड में है.

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि कुछ ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं, जिनके अनुसार मुंबई इंडियंस अगले सीजन के लिए रोहित शर्मा को रिटेन करने वाली है. यह भी बताया गया कि MI का मैनेजमेंट वो सब मानने को तैयार है जो ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा चाहते हैं. मगर रिटेन किए जाने की खबर के बीच यह तय नहीं है कि उन्हें दोबारा कप्तान बनाया जाएगा या नहीं. एबीपी लाइव इन रिपोर्ट्स की पुष्टि नहीं करता है, क्योंकि अभी तक मुंबई इंडियंस या खुद रोहित शर्मा की ओर से इस तरह का कोई बयान सामने नहीं आया है.

पिछले साल छिन गई थी कप्तानी

आईपीएल 2024 को याद करें तो मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान नियुक्त किया था. हार्दिक को MI ने गुजरात टाइटंस के साथ ट्रेड किया था. सीजन के दौरान अफवाहें सामने आईं कि रोहित शर्मा के MI मैनेजमेंट और हार्दिक पांड्या के साथ संबंध अच्छे नहीं है. वहीं हार्दिक की कप्तानी में भी मुंबई कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी, जिसके कारण टीम अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही थी.

रविचंद्रन अश्विन दे चुके हैं बड़ा बयान

रविचंद्रन अश्विन ने हाल ही में रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस में बने रहने या टीम को छोड़ने पर बड़ा बयान दिया था. उनका कहना था कि बड़े खिलाड़ियों के करियर में एक ऐसा पड़ाव आता है जब उनके लिए पैसा अधिक मायने नहीं रखता. वो केवल अच्छे वातावरण में क्रिकेट खेलने की चाह रखते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *