सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

यूपी उपचुनाव की तैयारियों के बीच मायावती ने बुलाई बैठक, BSP के पदाधिकारियों के साथ बनेगी रणनीति

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

BSP Chief Mayawati Meeting 11 August Preparations UP by elections with BSP officials यूपी उपचुनाव की तैयारियों के बीच मायावती ने बुलाई बैठक, BSP के पदाधिकारियों के साथ बनेगी रणनीति

 

UP By Election 2024: उत्तर प्रदेश में होने वाले 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी अपनी कमर कस ली है. बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी उपचुनाव की तैयारियों को लेकर  कल रविवार (11 अगस्त) को सुबह 11 बजे बैठक बुलाई है, इस बैठक में बसपा के पदाधिकारियों को बुलाया गया है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाने के लिए ये अहम बैठक बुलाई है, इस बैठक में प्रदेश के जिला अध्यक्ष भी रहेंगे. वहीं इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जोनल प्रभारी और जिला अध्यक्षों के साथ उपचुनाव के सीटों को लेकर चर्चा होगी. जिसमें वह पार्टी की जोनवार फीडबैक भी लेंगी, इसके साथ ही बसपा सुप्रीमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर अपनी रणनीति का भी खुलासा करेंगी.

Advertisement

बता दें कि बसपा उपचुनाव से परहेज करती आई है लेकिन अब बसपा सुप्रीमो मायावती इस उपचुनाव में लड़ने का पूरा प्लान बना लिया है. राज्य की 10 सीटों के लिए बसपा अभी से तैयारियों जुट गई है. बसपा के लिए यह उपचुनाव लड़ना भी जरूरी है, क्योंकि कभी यूपी में अपने दम पर सरकार चलाने वाली मायावती की पार्टी इस समय महज एक सीट पर ही सिमट गई है. लोकसभा चुनाव 2024 में भी बसपा सुप्रीमो मायावती की बसपा एक भी सीट पर नहीं जीत पाई है. हालांकि साल 2019 में बसपा गठबंधन के साथ चुनाव लड़ी थी और पार्टी को 10 सीटों पर जीत मिली थी.

यूपी की इन सीटों पर होना है उपचुनाव

यूपी में नौ विधायकों के सांसद बनने के बाद खाली हुईं कटेहरी, मिल्कीपुर, करहल, फूलपुर, मझवां, गाजियाबाद, मीरापुर, कुंदरकी और खैर सीटों के अलावा कानपुर की सीसामऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है. इनमें से करहल, कुंदरकी, कटेहरी, मिल्कीपुर और सीसामऊ सीट पर सपा काबिज रही है. जबकि, फूलपुर, खैर और गाजियाबाद सीट बीजेपी के पास थी. मीरापुर की सीट पर बीजेपी की सहयोगी पार्टी रालोद तथा मझवां की सीट पर निषाद पार्टी को जीत मिली थी.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *