सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

मेट्रो वेस्ट कंपनी के सहयोग से किया लोगो को जागरूक : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

मेट्रो वेस्ट कंपनी के सहयोग से किया लोगो को जागरूक : मुकेश बंसल

* कर्दम पुरी वार्ड में चलाया विशेष अभियान

Advertisement

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : डेंगू व मलेरिया से बचाव हेतु वार्ड में साफ सफाई व स्वच्छता के स्तर को बढ़ाने के लिए और पॉलिथीन के इस्तेमाल को बंद करने के लिए निगम पार्षद मुकेश बंसल ने अपने वार्ड कर्दमपुरी में चलाया विशेष अभियान। मुकेश बंसल ने आगे बताया कि हमनें अपने द्वारा चलाए अभियान में तीन मुख्य मुद्दों को कवर किया पहला डेंगू व मलेरिया से बचने के तरीके, दूसरा मेट्रो वेस्ट की मदद से वार्ड के लोगों को जागरूक करना की गीला और सूखा कूड़ा अलग अलग कूड़ेदान में डाले और तीसरा पॉलिथीन के दुष्प्रभाव को बताते हुए जनता से अपील करी की पॉलिथीन के इस्तेमाल को पूरी तरह से बंद कर दे। मुकेश बंसल ने आगे बताया कि अपने पहले मुद्दे के तहत हमने लोगों को डेंगू व मलेरिया से बचाव हेतु सावधानियां बरतने के लिए कहा, हमने लोगों को बताया कि लोग डेंगू व मलेरिया से बचाव हेतु अपने आसपास साफ सफाई व स्वच्छता को बनाए रखें, लोग अपने घरों में या घरों के आस पास व किसी भी कोने में पानी एकत्रित न होने दे, मच्छरदानी का इस्तेमाल करें आदि।

मुकेश बंसल ने आगे बताया की अपने दूसरे मुद्दे के तहत मेट्रो वेस्ट की मदद से हमने वार्ड के लोगों को जागरूक करते हुए बताया की गीला कचरा हरे रंग के कूड़ेदान में व सूखा कचरा नीले रंग के कूड़ेदान में ही डालें। मुकेश बंसल ने आगे बताया की अपने तीसरे मुद्दे के तहत हमने वार्ड के लोगों को पॉलिथीन इस्तेमाल करने के दुष्प्रभावों के बारे में बताया और लोगों से अपील करी की पॉलिथीन का इस्तेमाल न करे और जब भी बाहर कोई भी सामान लेने जाए तो साथ में थैला लेकर जरूर जाए। मुकेश बंसल ने आगे बताया की हमनें वार्ड में चार जगह ज्योति नगर, ज्योति नगर एनक्लेव, बलबीर नगर साठ फूटा रोड, बलबीर नगर यादराम मंदिर के पास नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *