सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

ललिता डिस्लिवा को तैमूर की ‘नैनी’ कहलाना नहीं है पसंद’, बोलीं- ‘मैं नौकरानी नहीं…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

वो मेरे कंधे पर हाथ रख...' ललिता डी सिल्‍वा को नहीं पसंद तैमूर की नैनी  कहलाना, जमकर की राम चरण-उपासना की तारीफ - lalita dsilva does not like being  called taimur nanny

 

ललिता डिस्लिवा को तैमूर की ‘नैनी’ कहलाना नहीं है पसंद’, बोलीं- ‘मैं नौकरानी नहीं…’

करीना कपूर के बच्चों की नैनी के रूप में फेमस ललिता डिस्लिवा ने कहा कि उन्हें तैमूर की नैनी कहलाना पसंद नहीं है. वहीं उन्होंने साउथ एक्टर रामचरण और उनकी पत्नी उपासना की तारीफ की.

अनंत अंबानी की नैनी रह चुकी ललिता डिस्लिवा बॉलीवुड इंडस्ट्री में करीना कपूर के दोनों बच्चों तैमूर और जेह की भी नैनी के तौर पर फेमस हैं. फिलहाल ललिता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना की बेटी क्लिन कारा कोनिडेला की नैनी हैं. वहीं एक इंटरव्यू में ललिता ने तैमूर-जेह की नैनी बुलाए जाने पर रिएक्शन दिया है.

तैमूर की मैनी बुलाया जाना नहीं है पसंद

Advertisement

हिंदी रश को दिए एक इंटरव्यू में ललिता डिसिल्वा ने खुद को तैमूर की नानी कहे जाने पर कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की और क्लियर किया कि वह केयरगिवर नहीं हैं. उन्होंने खुलासा किया कि वह एक पिडियाट्रिक नर्स हैं और उन्हें इसी तरह बुलाया जाना पसंद है. ललिता ने कहा, “पहले टाटा, बिड़ला, सबके यहां पिडियाट्रिक नर्स होती थी और नैनी, नौकरानी होती थीं. मैं नैनी नहीं हूं, मैं एक पिडियाट्रिक नर्स हूं और मुझे वही कहलाना पसंद है.”

ललिता डिसिल्वा ने उपासना कोनिडेला की तारीफ की

ललिता ने कोनिडेला परिवार के साथ बिताए समय को भी याद किया और उन्हें गर्मजोशी भरा और स्वागत करने वाला बताया. मुंबई और हैदराबाद की संस्कृतियों के बीच भारी अंतर के बारे में बात करते हुए, उन्होंने मेंशन किया कि उनकी दक्षिण भारतीय जड़ों के कारण उनकी खाने की आदतें अलग-अलग हैं. उपासना की तारीफ करते हुए, ललिता ने कहा, “ उपासना अपना हाथ मेरे कंधे पर रखेगी और पूछेगी, ‘क्या आपने चाय पी?’ पूरा परिवार बेहद सामान्य है. वे आपसे जबरदस्ती खड़े होकर अपने बच्चे की देखभाल करने के लिए नहीं कहते हैं. उन्होंने मुझसे कहा, ‘आप आउटस्टेशन से आए हो तो हमें अपने परिवार की तरह समझो,’ और अब वे मेरा परिवार हैं.’

हैदराबाद और मुंबई के पैपराजी कल्चर पर क्या बोलीं ललिता

ललिता ने हैदराबाद में पैपराज़ी कल्चर पर भी बात की और इसकी तुलना मुंबई पैपराजी से की. उन्होंने कहा, “वहां मैंने ऐसी पागल भीड़ नहीं देखी जैसा बॉम्बे में है, वहां भी मीडिया परेशान करती है पर हैंडल कर लेते हैं करने वाले.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *