सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

INS ब्रह्मपुत्र में लगी भीषण आग, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ वॉरशिप, एक नाविक लापता

2 मिनट पढ़ें

Frigate INS Brahmaputra resting on its side after major fire sailor missing says Indian Navy INS ब्रह्मपुत्र में लगी भीषण आग, बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ वॉरशिप, एक नाविक लापता

 

Fire In INS Brahmaputra: वॉरशिप आईएनएस ब्रह्मपुत्र में बीते दिन रविवार (21 जुलाई) को भीषण आग लग गई, जिसके बाद वो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना के बाद से एक नाविक लापता है. इस बात की जानकारी भारतीय नौसेना ने सोमवार (22 जुलाई) को दी. नौसेना ने कहा कि पहले इस जहाज में आग लगी फिर ये धीरे-धीरे एक तरफ झुकता चला गया और अब उसी पोजिशन में खड़ा हुआ है.

भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि आईएनएस ब्रह्मपुत्र में भीषण आग लगने के बाद यह जहाज समुद्र में एक तरफ झुक गया. बयान में कहा गया है कि अधिकारी एक नाविक की तलाश कर रहे हैं जो आग की घटना के बाद से लापता है.

मरम्मत के लिए जा रहे आईएनएस ब्रह्मपुत्र में लगी आग

नौसेना ने कहा, जैसा कि पहले बताया गया था 21 जुलाई की शाम को भारतीय नौसेना के बहु-भूमिका वाले फ्रिगेट जहाज ब्रह्मपुत्र में आग लग गई थी, जब वह एनडी (एमबीआई) में मरम्मत के लिए जा रहा था. 22 जुलाई की सुबह तक नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई {एनडी (एमबीआई)} और बंदरगाह में मौजूद अन्य जहाजों के अग्निशामकों की सहायता से जहाज के चालक दल ने आग पर काबू पा लिया.

कई कोशिशों के बाद भी सीधा नहीं हो सका जहाज

बयान में आगे कहा गया कि फ्रिगेट आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर लगी आग की घटना में युद्धपोत एक तरफ (बंदरगाह की तरफ) गंभीर रूप से झुक गया. तमाम कोशिशों के बावजूद जहाज को सीधा नहीं किया जा सका. जहाज अपने बर्थ के साथ-साथ और भी झुकता चला गया और फिलहाल एक तरफ टिका हुआ है. एक जूनियर नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों का पता लगा लिया गया है, जिसकी तलाश जारी है. दुर्घटना की जांच के लिए भारतीय नौसेना ने जांच के आदेश दे दिए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *