सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

बिजली के दाम बढ़ा अरविन्द केजरीवाल सरकार नें की वादाखिलाफी : दर्शन सिंह

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

 

बिजली के दाम बढ़ा अरविन्द केजरीवाल सरकार नें की वादाखिलाफी : दर्शन सिंह

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : अरविन्द केजरीवाल जिस मुद्दे पर चुनाव जीते थे उस पर उनके यू टर्न से दिल्ली के लाखों लोगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है | विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी का प्रमुख नारा था बिजली हाफ और पानी माफ़ | और दिल्ली की जनता नें एक दो बार नहीं बल्कि तीन बार अरविन्द केजरीवाल  को सरकार बने का मौका दिया | लेकिन अरविन्द केजरीवाल सरकार अब अपने वायदे से पीछे हट रही है और सरकार नें चोर दरवाजे से बिजली के दाम बढ़ा लोगो पर भार डाल दिया है | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी नवीन शाहदरा जिले के  वरिष्ठ नेता पूर्व  उपाध्यक्ष दर्शन सिंह का |

Advertisement

दर्शन सिंह कहते हैं  केजरीवाल सरकार के माध्यम से बिजली कम्पनियों ने दिल्ली के बिजली उपभोगताओं पर पीपीएसी  8/9 फीसदी बढ़ाकर बिजली के दामों में भारी वृद्धि कर दी। घरेलू उपभोगताओं को जो 200 से 400 यूनिट की खपत पर सबसिडी मिलती थी उन पर भी पीपीएसी से बढ़ाकर मई 2024 से बिजली के दामों में भारी वृद्धि कर दी। 400 यूनिट से ऊपर खपत करने वाले घरेलू बिजली उपभोगताओं के ऊपर पहले से ही बहुत सारे टेक्स लगे हुए थे अब पीपीएसी8/9% बढ़ाकर इससे और भी उनके लिये बिजली महंगी हो गई। दर्शन सिंह कहते  हैं केजरीवाल ने कहा था बिजली हाफ, पानी माफ। कहाँ है दिल्ली वालों के लिये बिजली हाफ और और पानी माफ। दिल्ली की जनता पानी के लिये तरस रही है और अब बिजली के दामों में भारी वृद्धि कर दी। दर्शन सिंह नें  कहा  हम मांग करते है कि, बिजली के बढ़े हुए दाम वापिस लिए जाएं, जनता पहले से ही महंगाई से परेशान है। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली वासियों से झूठे वायदे किये ग़ुमराह कर दिया और कोई वायदा पूरा नही किया। दर्शन सिंह कहते हैं जेल से सरकार चलाने वाली केजरीवाल जेल के भीतर पहुंच कर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे |

उन्हें लोगो की परेशानी से कुछ लेना देना नहीं है | दर्शन सिंह कहते हैं केजरीवाल सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हुई है बरसात से पूर्व नालों की सफाई का मसला हो बरसात के पानी की निकासी का मसला हो | स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी का  हो या शिक्षा सिस्टम में सुधार का हर मसले पर यह सरकार फिस्सडी साबित हुई है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *