डॉ.नरेंद्र नाथ नें बैठकों में की कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चर्चा
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी दिल्ली में कांग्रेस पार्टी नें आगामी विधानसभा चुनावों को ले बैठकों का दौर शुरू कर दिया है | उसी कड़ी के तहत शाहदरा विधानसभा में चारों वार्डों में दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री डॉ.नरेंद्र नाथ नें चरों वार्डों में कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्षों तथा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली और विचार विमर्श किया |
डॉ.नरेंद्र नाथ नें बताया दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के आव्हान पर हर माह की 2 तारीख को ब्लॉक लेवल पर मीटिंग करने का तय हुआ। जिसमें कल 2 जुलाई को शाहदरा विधानसभा के चारों ब्लॉक, शाहदरा ब्लॉक अध्यक्ष चौ० जगत सिंह, दिलशाद कॉलोनी ब्लॉक अध्यक्ष वेद प्रकाश और झिलमिल ब्लॉक अध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं मंच संचालक वीरेंद्र शर्मा, विवेक विहार ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव के यहां मीटिंग की गई जिसमें कांग्रेस पार्टी को बूथ लेवल तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श हुआ और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखें।