सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जल संकट के समाधान की बात नहीं, राजनीति कर रही है विपक्षी पार्टियां : सुभाष चन्द्र लाला

2 मिनट पढ़ें
जल संकट के समाधान की बात नहीं, राजनीति कर रही है विपक्षी पार्टियां : सुभाष चन्द्र लाला

जल संकट के समाधान की बात नहीं, राजनीति कर रही है विपक्षी पार्टियां : सुभाष चन्द्र लाला

Advertisement

जल संकट के समाधान की बात नहीं, राजनीति कर रही है विपक्षी पार्टियां : सुभाष चन्द्र लाला

नई दिल्ली ( सी.पी.एन न्यूज़ ) : भीषण गर्मी के बीच व्याप्त जल संकट के समाधान की बात ना तो केंद्र में सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी करती है और ना ही प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस | अपितु दोनों पार्टियों के नेता इस गंभीर समस्या पर राजनीति करती दिख रही है | यह कहना है आम आदमी पार्टी विशवास नगर वार्ड के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र लाला का | सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं दिल्ली की लगातार बढ़ती आबादी के चलते पानी की मांग भी बढ़ती जा रही है | राजधानी दिल्ली में पानी का अपना स्त्रोत ना के बराबर ही है ऐसे में दिल्ली को पड़ोसी राज्यों हरियाणा,हिमाचल प्रदेश,उत्तरप्रदेश पर ही निर्भर रहना पड़ता है और इन राज्य में भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस की सरकारें हैं जो राजनीती के चलते दिल्ली को सहयोग नहीं करते |

Advertisement

सुभाष चन्द्र लाला कहते हैं पानी जैसे मुद्दे पर राजनीति नहीं बल्कि इस समस्या का समाधान होना चाहिए | सुभाष लाला नें कहा कि पानी सभी की जरूरत है और दिल्ली में पड़ रही रिकॉर्डतोड़ भीषण गर्मी में पानी सभी के लिए बहुत बहुत जरूरी है इसलिए इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए बल्कि जल्द से जल्द पानी की किल्लत की समस्या को दूर करने के लिए जरूरी कदम लेने चाहिए। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस नेता पानी की किल्लत की समस्या पर जमकर राजनीति कर रहे है और आम आदमी पार्टी को घेरने में लगे हुए है जो कि गलत है ऐसा करना उन लोगों का मजाक बनाना होगा जो पानी की किल्लत की समस्या से जूझ रहे है। पानी का मुद्दा कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है बल्कि संवेदनशील मुद्दा है जो हर तरह की राजनीति से परे है और जिसका हल होना चाहिए उसका बवाल नहीं बनाना चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *