सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘रोक दिया दिल्ली वालों के हक्क का पानी’, अनशन के तीसरे दिन आतिशी का हरियाणा सरकार पर आरोप

2 मिनट पढ़ें
'रोक दिया दिल्ली वालों के हक्क का पानी', अनशन के तीसरे दिन आतिशी का हरियाणा सरकार पर आरोप

'रोक दिया दिल्ली वालों के हक्क का पानी', अनशन के तीसरे दिन आतिशी का हरियाणा सरकार पर आरोप

Advertisement

Atishi Accused Haryana Government: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने रविवार (23 जून) को कहा कि हरियाणा सरकार ने हथिनीकुंड बैराज के सभी फाटक बंद कर दिए हैं. उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर अपना अनिश्चितकालीन अनशन जारी रखेंगी.

दिल्ली के लिए पानी छोड़ने में इसी बैराज का उपयोग किया जाता है. राष्ट्रीय राजधानी घोर जल संकट का सामना कर रही है और दिल्ली को जल मुहैया कराए जाने की मांग को लेकर आतिशी अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं. उनका अनशन तीसरे दिन, रविवार को भी जारी है.

 

‘कर दिए हैं सभी फाटक बंद’
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा कर अपने संदेश में कहा, ‘‘दिल्ली के हिस्से के पानी के लिए मैं भूख हड़ताल पर हूं. हरियाणा सरकार 100 एमजीडी पानी कम छोड़ रही है, जिससे दिल्ली के करीब 28 लाख लोग पानी से वंचित हैं. कुछ पत्रकारों ने बताया है कि हथिनीकुंड बैराज पानी से भरा हुआ है लेकिन हरियाणा सरकार ने उस पानी को राष्ट्रीय राजधानी तक पहुंचने से रोकने के लिए सभी फाटक बंद कर दिए हैं.’’

Advertisement

उत्तर प्रदेश और हरियाणा पर निर्भर है  दिल्ली पेयजल
मंत्री ने हरियाणा सरकार से दिल्ली के लिए पानी छोड़ने का आग्रह किया. उन्होंने कहा, ‘‘जब तक दिल्ली को पानी का उसका वाजिब हिस्सा नहीं मिल जाता, मेरी भूख हड़ताल जारी रहेगी.’’ दिल्ली पेयजल के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा पर निर्भर है.

आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली को रोजाना मिलने वाले 1,005 एमजीडी पानी में से शहर को 613 एमजीडी पानी हरियाणा से मिलना चाहिए. पार्टी ने दावा किया है कि लेकिन राष्ट्रीय राजधानी को हरियाणा से 513 एमजीडी से भी कम पानी मिल रहा है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *