सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जल संकट के बीच दूषित जल पीने से लोग हो रहें हैं बीमार : सुमित शर्मा

3 मिनट पढ़ें
जल संकट के बीच दूषित जल पीने से लोग हो रहें हैं बीमार : सुमित शर्मा

जल संकट के बीच दूषित जल पीने से लोग हो रहें हैं बीमार : सुमित शर्मा

Advertisement

जल संकट के बीच दूषित जल पीने से लोग हो रहें हैं बीमार : सुमित शर्मा

नई दिल्ली (सी.पी.एन.न्यूज़ ) : राजधानी में भीषण गर्मी के चलते लोग बेहाल है और इतनी गर्मी में दिल्ली तथा केंद्र सरकार की उदासीनता के चलते शहर में गहराए जल संकट नें लोगो का जीना मुश्किल कर दिया है | आलम यह है कि युनापार की ज्यादातर कालोनियों में भीषण जल संकट है | लोग कांग्रेस सरकार तथा शीला दीक्षित को याद कर रहे है | शीला जी के शासनकाल में यमुनापार की जनता को भरपूर मात्रा में गंगा जी का शीतल पानी मिला करता | यह कहना है दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट सुमित शर्मा का |

सुमित शर्मा कहते हैं आज आलम यह है पानी पूरे दिन आता ही नहीं और सुबह शाम आता भी है तो दूषित होता है पीना तो दूर उससे साफ़ सफाई तक नहीं कर सकते | गरीब जनता को महंगी कीमत पर बाजार से पानी खरीद कर पीना पड़ता है | पानी कारोबारियों नें जल संकट के चलते पानी के दाम कई-कई गुना बढ़ा दिए हैं | सुमित शर्मा कहते हैं : भीषण गर्मी में बूंद बूंद पीने के पानी को यमुनापार के लोग तरस रहें हैं आम जनों को हो रही मुश्किलों को देखते हुएसुमित शर्मा ने दिल्ली के उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री कार्यालय और दिल्ली जल आपूर्ति मंत्री आतिशी को पत्र लिखकर क्षेत्र में सुचारू रूप से साफ पानी की सप्लाई करने मांग की है |

Advertisement

सुमित शर्मा ने कहा कि 46 डिग्री तापमान के बावजूद लोगों को पीने के लिए भी पानी नही मिल पा रहा है औ तक पानी टैंकर नही भेजे जा रहे हैं। सरकारी पानी की सप्लाई नही होगी तो जान लेवा तापमान में लोग मजबूरी वश पानी खरीदकर पियेंगे और जिसका लाभ भूजल दोहन कर रहे जलमाफ़िया उठाएंगे! ही गंभीर विषय यह भी है कि जो मजबूर लोग पानी खरीद नही सकते उनको मजबूरी में हैंडपंप का दूषित पानी पीना पड़ रहा है जो कई तरह के असाध्य रोगों को बढ़ावा देगा जोकि एक सोचनीय विषय है। सुमित शर्मा कहते हैं परेशान लोग हमारे या हमारे लोगो के पास आ रहे हैं और हमे उनकी बात को उनके जनप्रतिनिधियों और सम्बन्धित अधिकारियों को पहुचाना पड़ता है | क्योकि लोग मुफ्त पानी बिजली के झूठे छलावे में फंसकर खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *