सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जनता पर नहीं अफसरों पर जुर्माना लगाये केजरीवाल सरकार : संदीप कपूर

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

जनता पर नहीं अफसरों पर जुर्माना लगाये केजरीवाल सरकार : संदीप कपूर

– शिवा कौशिक-

Advertisement

नई दिल्ली ,दिल्ली सरकार ने पेयजल की बर्बादी करने वालों के ऊपर दो हजार रुपए के जुर्माने के निर्देश दिए है जिसपर बात करते हुए कृष्णा नगर वार्ड के निगम पार्षद संदीप कपूर ने कहा कि पेयजल की बर्बादी के नाम पर जनता से दो हजार रुपयों की वसूली करने से अच्छा होगा की अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार उन अफसरों पर चालान करे जो पानी की बर्बादी को रोकने में नाकामयाब है। दिल्ली सरकार के इसी निर्देश पर बात करते हुए संदीप कपूर ने कहा किदिल्ली जल बोर्ड का लगभग चालीस प्रतिशत पानी बर्बाद हो रहा है लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों का उस पर कोईध्यान नहीं है। संदीप कपूर ने आगे कहा कि आज दिल्ली की जनता जल संरक्षण के प्रति जागरूक है, आज दिल्ली की जनता पानी की कीमत समझती है, दिल्ली कीजनता पानी बर्बाद नहीं करती बल्कि पानी का सही तरह से इस्तेमाल करती है लेकिन दिल्ली की जनता को तंग करने के लिए सरकारी तंत्र का सहारा ले रही है अरविंद केजरीवाल की सरकार। संदीप कपूर ने आगे कहा कि पेयजल की बचत के नाम पर दिल्ली की जनता से दो हजार रुपए की वसूली करने से अच्छा है की जल बोर्ड अपने उन अफसरों से जवाब मांगते हुए उन अफसरों पर चालान करे जो पानी की बर्बादी को रोकने में नाकामयाब रहे हैं। संदीप कपूर ने आगे अरविंद केजरीवाल को नसीहत देते हुए कहा की अरविंद केजरीवाल को युद्ध स्तर पर काम कर पानी की कमी से प्यासी दिल्ली की जनता को राहत देनी चाहिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *