सत्य के साथ • आपके साथबुधवार, 11 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Rampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारीDelhi Pollution: AQI सही या आंकड़ों में गड़बड़ी? दिल्ली के प्रदूषण पर कांग्रेस और AAP ने भाजपा सरकार से मांगा जवाबJalaun Road Accident: भाई दूज पर दर्दनाक हादसे में उजड़ा परिवार, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, पिता और दो मासूम बच्चों की मौत, मां गंभीरRohini Murder: दिल्ली के रोहिणी में चाकू से गोदकर 35 वर्षीय युवक की हत्या, यूनिटी वन मॉल के पास वारदात से मचा हड़कंप

राजस्थान की ‘बीमार’ टीम ने एलिमिनेटर में बेंगलुरु को रौंदा, मैच के बाद संजू सैमसन ने खोला बड़ा राज़!

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

राजस्थान की ‘बीमार’ टीम ने एलिमिनेटर में बेंगलुरु को रौंदा, मैच के बाद संजू सैमसन ने खोला बड़ा राज़!

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने बताया कि एलिमिनेटर मैच के लिए उनकी टीम के कई खिलाड़ी स्वस्थ नहीं थे. इसके बावजूद उन्होंने बेंगलुरु को हरा दिया.

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 के एलिमिनटेर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान ने बेंगलुरु को 4 विकेट से शिकस्त दी. इस जीत के साथ राजस्थान ने फाइनल की तरफ एक और कमद बढ़ा लिया. संजू ने राजस्थान की इस जीत के बाद बताया कि कैस उनकी ‘बीमार’ टीम ने आरसीबी को शिकस्त दी.

मैच के बाद संजू सैमसन ने बताया कि मैं 100 प्रतिशत ठीक नहीं हूं. ड्रेसिंग रूम में थोड़ी परेशानी है. खांसी है और कई लोग अस्वस्थ हैं. इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि अब हमारे पास ट्रेवल करने और आराम करने का दिन है. अगले मैच के लिए उत्साहित हूं.

बता दें कि एलिमिनेटर में आरसीबी को हराने के बाद राजस्थान टूर्नामेंट का दूसरा क्वालीफायर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी, जो 24 मई, शुक्रवार को खेला जाएगा. हैदराबाद और राजस्थान के बीच दूसरा क्वालीफायर चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. राजस्थान और चेन्नई के बीच खेले जाने वाले मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम 26 मई, रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ फाइनल खेलेगी.

Advertisement

इस तरह राजस्थान ने बेंगलुरु को हराया

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया, जो उनके लिए फायदेमंद साबित हुआ. पहले बैटिंग के लिए उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में 172/8 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज़ 40 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सका. रजत पाटीदार ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 22 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए.

फिर रन चेज के लिए मैदान पर उतरी राजस्थान ने 19 ओवर में 6 विकेट पर जीत दर्ज कर ली. राजस्थान के लिए ओपनिंग पर उतरे यशस्वी जायसवाल ने सबसे बड़ी पारी खेली. जायसवाल ने 30 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 45 रन बनाए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *