सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र हो जाए तैयार  आ रहे है कन्हैया कुमार :  हाजी जरीफ

3 मिनट पढ़ें
उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र हो जाए तैयार  आ रहे है कन्हैया कुमार :  हाजी जरीफ

उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र हो जाए तैयार  आ रहे है कन्हैया कुमार :  हाजी जरीफ

Advertisement

उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र हो जाए तैयार  आ रहे है कन्हैया कुमार :  हाजी जरीफ

नए विकास ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : नई उमंग, विकास की नई डोर की उम्मीदों के साथ उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की जनता हो जाए तैयार क्योंकि लोकसभा चुनाव जीत कर आ रहे है कन्हैया कुमार, ऐसा कहना है कबीर नगर वार्ड के निगम पार्षद हाजी जरीफ का।  उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के चुनाव पर बात करते हुए हाजी जरीफ ने कहा कि मतदान का दिन आने वाला है और मैं पूरे विश्वास के साथ यह बात कह सकता हूं  कन्हैया कुमार को लोगों का भरपूर वोट मिलेगा और मेरे इस भरोसे का कारण यह है की जहां भी कन्हैया कुमार अपनी जनसभा कर रहे है पूरे उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की जनता उन्हें अपना भरपूर प्यार और समर्थन दे रही है,

कन्हैया कुमार का संबोधन सुनने के लिए लोग भारी संख्या में जनसभा के स्थलों पर आ रहे है, कन्हैया कुमार की एक झलक पाने के लिए लोग कन्हैया कुमार को कार्यक्रम स्थल से जाने ही नहीं देते है। हाजी जरीफ ने आगे कहा की यह मैं आपको कोई सुनी सुनाई बात नहीं बता रहा हूं मैंने खुद इन दृश्यों को अपनी आंखों से देखा है और जिसे जनता का प्यार और आशीर्वाद सीधा मिलता है उसे कोई ईवीएम हैक करने की जरुरत नहीं होती, ईवीएम हैक करने की जरूरत उन्हें होती है जिन्होंने दस वर्षों तक सांसद रहते हुए अपने क्षेत्र में कोई काम नहीं किया और उसके बाद भी उनकी इतनी हिम्मत हो जाती है की झूठे वादों को लेकर वो फिर जनता के सामने आ कर जीत की हैट्रिक लगाने का दम भरते है। हाजी जरीफ ने आगे कहा की जिन्हें ऐसा लग रहा था की इंडिया गठबंधन सिर्फ नेताओं के भाषणों और बातों में ही सीमित रह जाएगा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें गलत साबित कर दिया और मैं खुद चुनाव प्रचार में यह बात महसूस कर रहा हूं की इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिलकर कन्हैया कुमार को विजयी बनाने के लिए दिन रात एक कर रहे है।

Advertisement

हाजी जरीफ ने आगे कहा की मैं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के हर एक कार्यकर्ता को उनकी मेहनत के लिए दिल से सलाम करता हूं और यह बात मैं लिख के दे सकता हूं कि कन्हैया कुमार की जीत कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत की वजह से ही होगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *