सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

‘स्ट्रगल’ की कहानी बताते रो पड़ा RCB स्टार, वीडियो आपको भी कर देगा इमोशनल

3 मिनट पढ़ें
स्ट्रगल' की कहानी बताते रो पड़ा RCB स्टार, वीडियो आपको भी कर देगा इमोशनल

स्ट्रगल' की कहानी बताते रो पड़ा RCB स्टार, वीडियो आपको भी कर देगा इमोशनल

Advertisement

‘स्ट्रगल’ की कहानी बताते रो पड़ा RCB स्टार, वीडियो आपको भी कर देगा इमोशनल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2024 में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बनी. अब टीम के क्वालीफाई करने के बाद एक खिलाड़ी अपनी कहानी बताते हुए रो पड़ा.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2024 उतार-चढ़ाव वाला सीज़न रहा. टीम ने सीज़न के शुरुआती 8 मैचों में सिर्फ 1 जीत दर्जी की थी. लेकिन फिर अगले 6 मैचों में लगातार जीत हासिल कर बेंगलुरु ने प्लेऑफ के लिए क्वलीफाई किया. अब क्वालीफिकेशन के बाद आरसीबी के स्टार स्पिनर स्वप्निल सिंह अपनी संघर्ष की कहानी बताते हुए रो पड़े. स्वप्निल ने बताया कि उन्होंने विराट कोहली के साथ अंडर-19 खेला और वह पहले किंग कोहली के साथ रूम भी शेयर कर चुके हैं.

स्वप्निल ने अपनी कहानी में बताया कि कैसे आरसीबी ने उन्हें आखिरी राउंड में सिलेक्ट किया था. उन्होंने कहा, “आईपीएल ऑक्शन के दौरान, मैं रणजी ट्रॉफी के लिए ट्रेवल कर रहा था. जब मैंने देखा कि कुछ नहीं हुआ. मुझे नहीं चुना गया. आखिरी राउंड चल रहा था. मुझे लगा कि मेरा कोई चांस नहीं है. यह खत्म हो गया. शुक्रिया. लेकिन मेरी फैमिली ने मुझे कॉल किया और बताया कि आरसीबी ने मुझे चुन लिया है और मैं इमोशनल हो गया.” इतना कहते ही स्वप्निल के आंखों में आंसू आ गए.

उन्होंने अपनी कहानी में बताया कि कैसे उनके पिता ने उनके क्रिकेट के लिए लखनऊ छोड़ दिया. स्वप्निल ने बताया, “मेरे पहले कोच मेरे पिता थे. मैं अपने पिता की वजह से ही आज क्रिकेट खेल रहा हूं. उनके अंदर मुझे खिलाने का जुनून बहुत पहले से था. जब मैं छठी क्लास में था, तब हम सिर्फ खेलने के लिए बड़ौदा शिफ्ट हुए. लेकिन हमारा सबकुछ लखनऊ में था.”

Advertisement

आगे आईपीएल को लेकर स्वप्निल ने बताया, “मुझे सबसे पहले 2008 के आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने चुना था. सचिन सर हमारे लिए तो भगवान ही रहे, जब उनको पहली बार देखा, बातचीत की, तो बहुत अच्छा लगा.”

उन्होंने आगे बताया, “पंजाब से खेलते हुए माही भाई टीम के खिलाफ डेब्यू हुआ था. मैक्सवेल कप्तान था. मैंने सिर्फ एक ही विकेट लिया था डेब्यू में, वो भी माही भाई का था. उन्हें मैंने कॉटन बोल्ड किया था.” यहां देखिए स्वप्निल की कहानी की पूरी वीडियो…

आईपीएल 2024 में ऐसा रहा स्वप्निल का प्रदर्शन

स्वप्निल सिंह ने आईपीएल 2024 में बेंगलुरु के लिए 6 मैच खेले. इन मैचों में बॉलिंग करते हुए उन्होंने 19 की औसत से 6 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने 8.77 की इकॉनमी से रन खर्चे. इसके अलावा बैटिंग में 28 रन स्कोर किए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *