सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

हम किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं हैं  लेकिन मनोज तिवारी हमारे हैं: बागेश्वर धाम सरकार

4 मिनट पढ़ें
हम किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं हैं  लेकिन मनोज तिवारी हमारे हैं: बागेश्वर धाम सरकार

हम किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं हैं  लेकिन मनोज तिवारी हमारे हैं: बागेश्वर धाम सरकार

Advertisement

हम किसी राजनीतिक पार्टी के नहीं हैं  लेकिन मनोज तिवारी हमारे हैं: बागेश्वर धाम सरकार

  * संतों का आशीर्वाद लेने के लिए विराट सम्मेलन में पहुंचे तिवारी 

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ )   उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी स्थित डीडीए डिस्ट्रिक्ट पार्क में एक विराट संत सम्मेलन का आयोजन किया गया सम्मेलन का आयोजन छठी मैया फाउंडेशन की ओर से किया गया जिसमें बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने उपस्थित संतो और हजारों सनातनियों को संबोधित किया इस अवसर पर विख्यात संत सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में स्थानीय सनातन धर्म के अनुयाई मौजूद रहे इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी  पत्नी सुरभि तिवारी के साथ  संतों का आशीर्वाद लेने के लिए विराट सम्मेलन में पहुंचे।

उपस्थित संत जन एवं धर्मावलंबियों को संबोधित करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जिंदगी धुंध से जीने वालों की सार्थक नहीं होती है ढंग से जीने वालों की सार्थक होती है उन्होंने कहा कि कौन जीता है कैसे और कैसे चलती है किसी की दिनचर्या हमें उसे और ध्यान नहीं देना है हमें निश्चिंत होकर स्वाभिमान के साथ जीना है जो संतों की संगत में आता है सत्संग में जाता है संतों की कृपा भी इस पर होती है दिल्ली में राम में वातावरण यह बताने के लिए काफी है जय बजरंगबली का नारा देकर बजरंगियों की गली-गली चली सांसद मनोज तिवारी को आशीर्वाद देते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी राजनीतिक पार्टी का नहीं हूं लेकिन मनोज तिवारी हमारे हैं उन्होंने उपस्थित जन समूह को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम सबको देश के कल्याण के काम करने चाहिए।

Advertisement

आजकल देश को संभालने के लिए एक चुनाव हो रहा है लेकिन चिंता की बात है कीबोर्ड प्रतिशत बहुत गिर रहा है इसलिए हम सबको वोट जरूर करना चाहिए और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान करना चाहिएविराट संत सम्मेलन में मौजूद हजारों की संख्या में सनातनी एवं संत समाज के गुरुजनों को नतमस्तक होकर सांसद मनोज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सनातन सत्य है और सर्व  विदित है कि हमेशा सत्य की ही जीत होती है या यूं कहें कि जब भी धर्म और धर्म का युद्ध हुआ तो जीत सत्य के प्रतीक धर्म की ही हुई है सनातन की संस्कृति सबसे पुरानी है हर काल में इस पर आतताइयों का प्रहार हुआ है लेकिन सनातन समाज के लोगों ने हमेशा एकजुट होकर हर परिस्थिति का मुकाबला किया और संस्कृति की रक्षा की उन्होंने कहा कि धर्म की रक्षा के लिए समर्थ गुरु रामदास ने सत्ता का मार्गदर्शन किया और हिंदू संस्कृति की प्रभु सत्ता की रक्षा की वर्तमान में देश का शासन संतों का मार्गदर्शन और सनातन धर्म के मानने वालों में जागृति पैदा करने का बागेश्वर धाम सरकार के गुरु जी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी का अभियान इस सब के समावेश से जो जागृति पैदा हुई सनातन एक बार फिर सर्वोच्च शिखर पर है अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण इसका साक्षात विश्व दर्शन है

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वर्तमान परिवेश में भी सनातन के बढ़ते उत्कर्ष पर कई कई सनातन विरोधी एवं अधर्मी शक्तियां निरंतर प्रहार कर रही हैं सत्ता के चलते लोग सनातन को गाली देने की प्रतिस्पर्धा में एक दूसरे को पीछे छोड़ रहे हैं कई लोग तो सनातन की अस्तित्व पर ही सवाल उठते हैं तो कई लोग सनातनी संस्कृति के नायक और करोड़ों सनातनियों के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़ा कर रहे हैं तो कई लोग सनातन को मिटाने की सौगंध खा रहे हैं उन्होंने कहा कि गुरु पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी ने भी अभियान चलाया है की जो सनातन के खिलाफ उंगली उठेगी उसके खिलाफ करोड़ सनातनियों की आवाज उठेगी जिसका जीवन्त उदाहरण नंद नगरी के डिस्ट्रिक्ट पार्क में सनातनियों का विहंगम संगम है |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *