सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

अंतरिम जमानत से केजरीवाल को ईमानदारी का प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा : मुकेश बंसल

2 मिनट पढ़ें
अंतरिम जमानत से केजरीवाल को ईमानदारी का प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा : मुकेश बंसल

अंतरिम जमानत से केजरीवाल को ईमानदारी का प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा : मुकेश बंसल

Advertisement

अंतरिम जमानत से केजरीवाल को ईमानदारी का प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा : मुकेश बंसल

* नहीं पड़ेगा भाजपा पर फर्क

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने पर अरविंद केजरीवाल के बाहर आने से उन्हें ईमानदारी का प्रमाण पत्र नहीं मिल जाता, ऐसा कहना है कर्दमपुरी वार्ड के निगम पार्षद मुकेश बंसल का। सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मिली 1 जून तक अंतरिम जमानत पर बात करते हुए मुकेश बंसल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सिर्फ अंतरिम जमानत मिली है, ईमानदारी का प्रमाण पत्र नहीं।

Advertisement

मुकेश बंसल ने आगे कहा की कल भी अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार भ्रष्ट और घोटालेबाज थी और आज भी अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार भ्रष्ट और घोटालेबाज है। मुकेश बंसल ने आगे कहा की सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने से यह सच नहीं बदल जाएगा की अरविंद केजरीवाल और उनकी सरकार ने मिलकर दिल्ली की जनता के साथ आबकारी नीति के नाम पर करोड़ों रुपयों का घोटाला किया है और दिल्ली की जनता के साथ जनता के हित के नाम पर सबसे बड़ा धोखा किया है। मुकेश बंसल ने आगे कहा की रही बात अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार में शामिल होने की तो इस पर मुकेश बंसल ने कहा की अरविंद केजरीवाल के चुनाव प्रचार में शामिल होने से भाजपा को कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

मुकेश बंसल ने आगे कहा की क्या एक भ्रष्टाचारी और धोखेबाज नेता के चुनाव प्रचार में शामिल होने से पिछले दस वर्षों से देश की जनता की सेवा करने वाली और आगामी पांच वर्षों के लिए भी देश की जनता की सेवा करने का संकल्प लेने वाली भाजपा को कोई फर्क पड़ेगा कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मुकेश बंसल ने आगे कहा की आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा बहुत ही शानदार प्रदर्शन करेगी और पूर्ण बहुमत से आगामी लोकसभा चुनाव को जीतेगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *